Rahul Gandhi Attack PM Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अब देश चलाना एक कॉम्प्रोमाइज्ड (Compromised) प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं है. उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें.
पीएम मोदी की सोना मत खरीदो अपील पर भी राहुल ने बोला हमला
राहुल गांधी ने एक्स (X) पर पोस्ट किया, मोदी जी ने कल जनता से त्याग की मांग की कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल का कम उपयोग करो, खाद और खाने के तेल का कम उपयोग करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. उन्होंने दावा किया कि ये उपदेश नहीं बल्कि नाकामी के सबूत हैं. 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि क्या खरीदें, क्या न खरीदें, कहां जाएं, कहां न जाएं. हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें.
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि जब गरीबी में आटा गीला हो रहा है, तब प्रधानमंत्री मोदी देश को बचत करने का पाठ पढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में युद्ध आरंभ होने के बाद इसके असर के विभिन्न पहलुओं के बारे में कांग्रेस ने आगाह किया था, लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में मशगूल थे. अब जब चुनाव खत्म हैं तो देश को उपदेश दिया जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अपनी 12 वर्षों की नाकामी का ठीकरा देश की जनता पर मत फोड़िये, मोदी जी. गोस्वामी तुलसीदास जी ने सही कहा है: पर उपदेश कुशल बहुतेरे.
ये भी पढ़ें: पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील: तेल की खपत घटाएं, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ाएं
पीएम मोदी की अपील: एक साल सोना न खरीदें, क्या है वजह?
The post ‘सोना मत खरीदो’: पीएम की अपील पर राहुल का तंज, कहा- ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत appeared first on Naya Vichar.

