IIT Madras BS Degree: आईआईटी मद्रास ने 2026 बैच के लिए BS Degree Program में एडमिशन शुरू कर दिया है. खास बात ये है कि इसमें एडमिशन लेने के लिए JEE पास करना जरूरी नहीं है. 12वीं पास कोई भी छात्र इसके लिए आवेदन कर सकता है. आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2026 तय की गई है.
इन कोर्स में एडमिशन
इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को चार अलग-अलग कोर्स का ऑप्शन दिया गया है. इसमें BS in Data Science and Applications, BS in Electronic Systems, BS in Aeronautics and Space Technology और BS in Management and Data Science शामिल हैं. ये कोर्स छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने वाले माने जा रहे हैं. अच्छी बात ये भी है कि छात्र इसे अपनी रेगुलर कॉलेज डिग्री के साथ भी कर सकते हैं.
IIT Madras ऑनलाइन कोर्स

ऑनलाइन क्लास
इस प्रोग्राम की सबसे दिलचस्प बात इसका Flexible मॉडल है. पढ़ाई ज्यादातर ऑनलाइन होगी, यानी छात्र अपने घर से ही IIT Madras की क्लास अटेंड कर सकेंगे. हालांकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर होगी ताकि पढ़ाई की क्वालिटी बनी रहे. छात्र अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं. अगर कोई बीच में पूरा कोर्स नहीं कर पाता तो उसे Certificate या Diploma का ऑप्शन भी मिलेगा.
IIT Madras का यह प्रोग्राम सिर्फ बड़े शहरों या अमीर परिवारों के बच्चों के लिए नहीं है. संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 75 प्रतिशत तक फीस सहायता भी देता है. संस्थान का फोकस ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाने पर है. यही वजह है कि देशभर से लाखों छात्र इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं. जो छात्र इस प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे IIT Madras के ऑफिशियल पोर्टल iitm.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: NIT के लिए नहीं हैं पूरे मार्क्स? इस इंजीनियरिंग कॉलेज में लें एडमिशन, CSE में 65 लाख का प्लेसमेंट
The post IIT Madras की BS Degree बनी स्टूडेंट्स की नई पसंद, बिना JEE भी मिलेगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

