Hot News

कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की. धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले में कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. टी20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने.

विराट कोहली को टी20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ 1200 रन पूरे करने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 रनों की जरूरत थी. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की. इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

इस लिस्ट में टॉप-3 में विराट कोहली का कब्जा

दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी विराट कोहली का ही कब्जा है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1196 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1188 रन बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-3 सूची में सिर्फ विराट कोहली का ही नाम शामिल है. इसके साथ ही वह IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

टी20 में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम विरोधी टीम मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स 37* 1205* 113*
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स 34 1196 99
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स 37 1188 90*
रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स 36 1161 109*
डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स 26 1134 81

IPL 2026 में कोहली ने पार किया 500 रनों का आंकड़ा

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 58 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस पारी के साथ विराट ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे किए. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 9 बार एक सीजन 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मुकाबले में 542 रन बनाए. इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 164.74 का रहा. इस सीजन में विराट कोहली ने एक शतक भी जड़ा है. इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में विराट कोहली फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी करते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले 5वें कप्तान बने

मृणाल कुमार पांडेय

The post कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top