Hot News

समस्तीपुर में जमुई जैसा तीसरा मामला: कल्याणपुर से छेड़खानी का VIDEO वायरल

Samastipur Viral Video Case: समस्तीपुर से युवती के साथ छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल होने की चर्चा है. सोशल मीडिया पर एक तीसरा वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती के साथ कुछ युवक बदसलूकी कर रहे हैं. युवती का हाथ पकड़ रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं. चर्चा है कि यह वीडियो समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड का है. हालांकि, नया विचार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि ये वीडियो कब और कहां का है. इससे पहले जिले के कर्पूरीग्राम और मुसरीघरारी से दो अलग-अलग छेड़खानी के वीडियोज वायरल हो चुके हैं.

कर्पूरीग्राम वाले वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में एक लड़की सड़क पर खड़ी नजर आ रही है, जहां कुछ लड़के उसे परेशान करते दिख रहे हैं. लड़की उनसे बचने की कोशिश करती है, लेकिन बनियान पहना एक लड़का बार-बार उसका हाथ पकड़ता है. विरोध करने पर एक अन्य लड़का उसे मारने की कोशिश करता नजर आता है. सड़क के बीच यह पूरा घटनाक्रम चलता रहता है, लेकिन कोई भी सामने आकर लड़की की मदद करता नहीं दिखता.

लड़की बार-बार लड़कों से उसे छोड़ने की बात कहती है, लेकिन वे उसे जाने नहीं देते. इसके बाद लड़की कहती है कि वह अपने भाई को बुला रही है, जिस पर लड़के जवाब देते हैं, “ठीक है, बुलाओ.” वीडियो के आखिर में एक लड़का बाइक के सहारे खड़ा दिखाई देता है. इस मामले में पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही बीते दिन यानी शुक्रवार को इस मामले में अभियुक्तों द्वारा अतिक्रमित संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया गया है.

मुसरीघरारी वाले वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि स्कूटी पर सवार एक युवक और युवती को स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने चारों तरफ से घेर रखा है. भीड़ में शामिल कुछ लोग उनके साथ सरेआम बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट जैसी हरकतें कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी तमाशबीन बनने के अलावा पीड़ित जोड़े की मदद करने की कोशिश नहीं की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

समस्तीपुर कर्पूरीग्राम छेड़खानी मामले को वीडियो में देखें

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम के मामले को विस्तार से पढ़ें:

समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना: “बुला ले, जिसको बुलाना है…” युवक के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी

समस्तीपुर कर्पूरीग्राम छेड़खानी मामले में पुलिस का एक्शन

छेड़खानी वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई समस्तीपुर पुलिस, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 6 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

The post समस्तीपुर में जमुई जैसा तीसरा मामला: कल्याणपुर से छेड़खानी का VIDEO वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top