Viral Video : वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 657 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान से पहले अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई. करीब 160 यात्री विमान के अंदर बैठे थे और उन्हें करीब आधे घंटे तक अंधेरे और बिना एसी के तेज गर्मी में इंतजार करना पड़ा. बताया जा रहा है कि विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) से बिजली मिल रही थी, लेकिन बीच में ही यूनिट खराब हो गई. इससे यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी, हालांकि बाद में व्यवस्था ठीक की गई. देखें बिजली जाने के बाद लोगों को किस तरह परेशान होना पड़ा.
🚨 Chaos aboard an IndiGo flight at Vadodara Airport
Passengers on IndiGo flight 6E 657 were reportedly left stranded inside the aircraft for nearly 30 minutes on the ground after a major power failure.
❌ No AC
❌ No lights
❌ No ventilationVideos from inside show growing… pic.twitter.com/Mz7QOdLN2K
— Sourabh (@vellasrv) May 18, 2026
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर को जीपीयू में आई खराबी को ठीक करने में लगभग 12-15 मिनट लगे, लेकिन इसके भी 15 मिनट बाद विमान की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. अधिकारी ने कहा कि इन 30 मिनट के दौरान केबिन में पूरी तरह से अंधेरा था और एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बुरी तरह पसीने से तरबतर हो रहे थे. उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के अनुसार, वडोदरा-दिल्ली विमान का प्रस्थान समय आठ बजकर 40 मिनट निर्धारित था, लेकिन यह एक घंटे 20 मिनट की देरी के बाद रात 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ.
एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वडोदरा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 657 में उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब बोर्डिंग के दौरान अचानक पावर कट हो गया. करीब 30 मिनट तक यात्री प्लेन के अंदर ही फंसे रहे….न AC था, न लाइट और न ही सही वेंटिलेशन… अंदर से आए वीडियो में लोग गर्मी और घुटन से परेशान नजर आए. इस घटना के बाद एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और इमरजेंसी बैकअप सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं.
The post Viral Video : न AC था, न लाइट, फ्लाइट के अंदर यात्रियों के छूटे पसीने appeared first on Naya Vichar.

