Hot News

OnePlus 15R खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें, लॉन्च के बाद दूसरी बार महंगा हुआ फोन

अगर आप OnePlus 15 सीरीज के नये बजट फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 15R को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर यह समाचार आपकी जेब पर असर डाल सकती है. क्योंकि, अब यह मॉडल बजट फ्लैगशिप फोन नहीं रहा. कंपनी ने एक बार फिर इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. मॉडल के लॉन्च के सिर्फ दो महीनों के भीतर फोन दूसरी बार महंगा हो गया है, जिसके बाद अब इसकी कीमत पहले के मुकाबले करीब 7000 रुपये तक बढ़ चुकी है.

OnePlus 15R की नई कीमतें

नई कीमतों के अनुसार, वनपल्स का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 54,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 50,499 रुपये थी.

मॉडल का दूसरा 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब 59,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 54,499 रुपये थी.

मॉडल के लॉन्च प्राइस की बात करें, तो मॉडल का बेस वेरिएंट 47,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये में आया था. ऐसे में अब दोनों वेरिएंट लॉन्च प्राइस से पूरे 7000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. वहीं, नई कीमतें अमेजन पर लाइव हो गई हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन्स के दाम?

कंपनी ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स के बढ़ते कॉस्ट इसकी बड़ी वजह हो सकती है. फिलहाल कई स्मार्टफोन कंपनियां मेमोरी चिप्स और दूसरे हार्डवेयर कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों का असर झेल रही हैं, जिसकी वजह से लगातार स्मार्टफोन्स महंगे हो रहे हैं.

क्या अब भी खरीदने लायक है OnePlus 15R?

नई कीमतों के बाद OnePlus 15R अब कंपनी के ही पिछले साल लॉन्च हुए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13s से भी महंगा हो गया है. OnePlus 13s का बेस वेरिएंट फिलहाल करीब 52,999 रुपये में उपलब्ध है.

OnePlus 15R के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसकी वजह से फोन थोड़ा भारी भी हो जाता है. इसमें लेटेस्ट OxygenOS 16 मिलता है और कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का दावा करती है.

फोन में गेमिंग के लिए चुनिंदा टाइटल्स पर 165fps सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि, OnePlus 13s में ज्यादा पावर-एफिशिएंट डिस्प्ले, बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. ऐसे में कई यूजर्स के लिए OnePlus 13s ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.

अगर आप खासतौर पर नया मॉडल और बड़ी बैटरी चाहते हैं, तो OnePlus 15R पर विचार कर सकते हैं. लेकिन कीमत बढ़ने के बाद इसका मुकाबला अब ज्यादा मजबूत स्मार्टफोन्स से होने लगा है.

यह भी पढ़ें: Realme 16 Series खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने ₹7000 तक बढ़ाए दाम

The post OnePlus 15R खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें, लॉन्च के बाद दूसरी बार महंगा हुआ फोन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top