Hot News

गर्मियों में बार-बार चिपचिपा और ऑयली हो जाता है चेहरा? ये ट्रिक्स आपकी स्किन को रखेंगी फ्रेश और क्लीन

Summer Skincare Tips: गर्मियों के इन दिनों में हमें स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो जाती है. इन्हीं प्रॉब्लम्स में से एक प्रॉब्लम है चेहरे का बार-बार ऑयली हो जाना. कुछ लोगों के साथ तो ऐसा भी होता है कि घर से बाहर निकलने के थोड़ी देर बाद ही उनके चेहरे पर इतना ज्यादा पसीना और ऑयल आ जाता है कि पूरा लुक ही बिगड़कर रह जाता है. इसके अलावा ज्यादा ही ऑयली स्किन होने की वजह से आपके चेहरे पर कई बार पिंपल्स और एक्ने भी निकलने लगते हैं. इसके अलावा एक ऑयली चेहरा धूल और मिट्टी को भी ज्यादा एब्जॉर्ब करने लगता है. अगर आपके साथ भी गर्मियों के इन दिनों में ऐसा हो रहा है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को ज्यादा लंबे समय तक सिर्फ ऑयल फ्री नहीं, बल्कि फ्रेश भी बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिन में दो बार जरूर करें फेस वॉश

गर्मियों के इन दिनों में आपके चेहरे को सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जब आपके चेहरे पर ऑयल, धूल और पसीना इकठ्ठा होने लग जाता है, तो वह काफी ज्यादा चिपचिपा और बेजान सा दिखाई देने लग जाता है. ऐसा न हो इसलिए आपको दिन में दो बार जरूर फेस वॉश करना चाहिए. एक सुबह के समय और दूसरा रात को सोने से पहले. अपने लिए हमेशा एक ऐसा फेस वॉश चुनें जो आपकी स्किन को ऑयल फ्री तो बनाए लेकिन उसे ज्यादा ड्राई भी न करे.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऑयली स्किन होने की वजह से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना ही छोड़ देते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आपकी यह आदत आपके लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है. आपकी स्किन को सही मात्रा में मॉइस्चर मिलता रहे, इस बात का ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए. जब आपकी स्किन खुद को ड्राई महसूस करती है तो वह हाइड्रेशन के लिए ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करना शुरू कर देती है. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हमेशा एक लाइट, जेल बेस्ड और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें.

ठंडे पानी से धोएं अपना चेहरा

गर्मियों के इन दिनों में जब आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोते हैं तो आपको एक इंस्टेंट रिलीफ का एहसास होता है. जब भी आप बाहर से आएं तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं. जब आप ऐसा करते हैं तो पसीना, धूल और एक्स्ट्रा ऑयल आसानी से साफ हो जाता है. इसके अलावा ठंडे पानी की वजह से आपकी स्किन फ्रेश भी फील करती है और साथ ही चेहरा पहले से ज्यादा साफ भी नजर आने लगता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप ज्यादा बर्फीले पानी का इस्तेमाल न करें.

ज्यादा फ्राइड और मसालेदार खाना खाने से बचें

हम जो भी चीजें खाते हैं उसका सीधा असर हमारी स्किन और चेहरे पर देखने को मिलता है. जब आप काफी ज्यादा ऑयली, मसालेदार और जंक फूड्स खाना शुरू करते हैं तो आपके शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से भी आपकी स्किन ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लग जाती है. गर्मियों के इन दिनों में जितना हो सके लाइट और हेल्दी डाइट लेने की कोशिश करें. आपको अपनी डाइट में खीरे, तरबूज, नारियल पानी, सलाद और फ्रेश फलों को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलेगा फायदा

अगर आपका चेहरा बहुत ही ज्यादा ऑयली हो जाता है तो इस कंडीशन में बर्फ का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आपको एक साफ कपड़ा लेकर उसके बर्फ को लपेट लेना है. इसके बाद हल्के हाथों से इस बर्फ को अपने चेहरे पर कुछ देर तक मसाज करें. जब आप यह उपाय अपनाते हैं तो आपकी स्किन को इंस्टेंट रिलीफ मिलता है और साथ ही चेहरा ज्यादा फ्रेश भी दिखने लगता है. जब आप चेहरे पर बर्फ लगाते हैं तो पसीने और एक्स्ट्रा ऑयल की प्रॉब्लम से आपको छुटकारा मिल सकता है.

हमेशा साथ रखें ब्लॉटिंग पेपर

अगर आपका ज्यादातर समय ऑफिस, कॉलेज या फिर घर से बाहर बीतता है, तो आपको अपने साथ ब्लोटिंग पेपर जरूर रखना चाहिए. जब भी आपको लगे कि आपका चेहरा बहुत ही ज्यादा ऑयली हो गया है तो इसे हल्के से अपने चेहरे पर प्रेस करें. यह ब्लोटिंग पेपर एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब करता है और वह भी मेकअप को खराब किये बिना. यह ब्लोटिंग पेपर आपके चेहरे को इंस्टेंट साफ और फ्रेश बना देता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे

The post गर्मियों में बार-बार चिपचिपा और ऑयली हो जाता है चेहरा? ये ट्रिक्स आपकी स्किन को रखेंगी फ्रेश और क्लीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top