Hot News

बंगाल में गरीब छात्रों को शुभेंदु अधिकारी देंगे सहारा, मिलेगी विवेकानंद मेरिट स्कॉलरशिप

मुख्य बातें

Suvendu Adhikari: कोलकाता. बंगाल बोर्ड के मेधावियों का अभिनंदन करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए फिर से विवेकानंद मेरिट स्कॉलरशिप शुरू होगी, जिससे बंगाल के मेधावी बच्चों के लिए वित्त कभी उनके मार्ग की समस्या न बने. हम चाहते हैं कि बंगाल की मेधा बंगाल में रहे. स्वामी विवेकानंद और कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के सपनों का बंगाल जमीनी हकीकत पर सार्थक करेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया था, नारी शिक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी. सत्ता में आने के बाद, बीजेपी प्रशासन ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि किसी भी पब्लिक सर्विस अलाउंस को बंद नहीं करेंगे.

इन्फ्रास्ट्रक्चर बेस्ड शिक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- बोर्ड परीक्षा में सफल होनेवाले ये मेधावी देश का भविष्य हैं और इनकी सफलता में शिक्षकों व उनके अभिभावकों की अहम भूमिका है. हम चाहते हैं कि बंगाल शिक्षा के क्षेत्र में फिर से अग्रणी बने, इसके लिए राज्य के प्रशासनी स्कूलों में ‘स्मार्ट विद्यालय, स्मार्ट क्लासरूम’ बनाये जायेंगे. पीएमश्री योजनाओं से भी स्कूलों को जोड़ा जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर बेस्ड शिक्षा पर जोर दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे के लिए किसी की पढ़ाई नहीं बाधित होगी. प्रशासन मेधा को हर हाल में मदद करने को तैयार है. बंगाल का परिचय उसके मेधा से ही है.

ममता प्रशासन ने की थी शुरुआत

स्वामी विवेकानंद मेरिट स्कॉलरशिप तृणमूल प्रशासन के समय गरीब मेधावी छात्रों के लिए शुरू की गयी थी. यह फिर से शुरू की गयी है. विवेकानंद मेरिट स्कॉलरशिप, मेधावी छात्रों को उच्च माध्यमिक स्तर से अनुसंधान स्तर तक अपनी पढ़ाई जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए पुन: शुरू की गयी. सीएम ने कहा कि इसका लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को उनकी योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जायेगा. अधिकारी ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के साथ, ऐसी शिक्षा पर जोर दिया जायेगा, जो चरित्र निर्माण के साथ छात्रों को जीवन के लिए तैयार करे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य से बाहर नहीं जायेगी मेधा

कार्यक्रम में भाजपा के राज्य अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि नयी प्रशासन बनने के बाद अब बंगाल में मेधावियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार आइएएस सुब्रत गुप्त, भाजपा के वरिष्ठ लीडर स्वप्न दासगुप्ता, कई नवनिर्वाचित विधायक व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी विनोद कुमार, मदरसा एजुकेशन के सचिव अनूप अग्रवाल सहित कई टीचर्स व अभिभावक उपस्थित रहे.

Also Read: बंगाल में औद्योगिकीकरण के लिए तैयार हो रहा ब्लूप्रिंट, अशोक लाहिड़ी ने शुरू किया काम

The post बंगाल में गरीब छात्रों को शुभेंदु अधिकारी देंगे सहारा, मिलेगी विवेकानंद मेरिट स्कॉलरशिप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top