Hot News

NEET UG री-एग्जाम ने छीना AIR 1 का ताज, टॉपर्स लिस्ट से बाहर हुए थे 50 छात्र

NEET UG Re Exam 2024: नीट यूजी 2024 में ग्रेस मार्क्स और कुछ सवालों को लेकर सवाल उठाए थे. नीट यूजी 2024 की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 4 जून 2024 को जारी हुआ था. इसके बाद मामला सप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और फिर रिजल्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला. शुरुआती रिजल्ट में 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे और सभी को AIR 1 मिला था. बाद में ग्रेस मार्क्स हटाए गए तो यह संख्या घटकर 61 रह गई. इसके बाद फिजिक्स के एक विवादित सवाल पर दिए गए बोनस अंक भी हटाए गए.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था NEET UG का मामला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब 26 जुलाई 2024 को फाइनल रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हुआ तो 50 छात्र ऐसे थे जिनका 720 का परफेक्ट स्कोर खत्म हो गया. इसके साथ ही वे सीधे AIR 1 की लिस्ट से बाहर हो गए. आखिर में सिर्फ 17 छात्र ही ऐसे बचे जो 720 अंक के साथ अपनी ऑल इंडिया रैंक 1 बचाने में सफल रहे. पहले रिजल्ट आने पर 67 छात्रों का नाम रैंक 1 पर था.

NEET UG 2024 Final Revised Result Cut Off and Toppers List Check Here

बिहार के तथागत अवतार भी हुए थे बाहर

बिहार के रहने वाले तथागत अवतार उन छात्रों में शामिल थे जिन्हें शुरुआती NEET UG 2024 रिजल्ट में AIR 1 मिला था. उन्होंने 720 अंक हासिल किए थे और मीडिया में उनकी खूब चर्चा हुई थी. जब रिवाइज्ड रिजल्ट आया तो उनका स्कोर कम हो गया और वे टॉपर्स लिस्ट से बाहर हो गए.

तथागत को नीट यूजी 2024 में रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद 715 मार्क्स मिले. फिलहाल वो एम्स दिल्ली में MBBS कर रहे हैं. तथागत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

कई राज्यों के छात्रों पर पड़ा असर

रिवाइज्ड रिजल्ट में जिन छात्रों की AIR 1 चली गई, उनमें बड़ी संख्या राजस्थान और तमिलनाडु के छात्रों की थी. इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के छात्रों को भी नुकसान हुआ.

इस पूरे विवाद के बाद NEET UG 2024 लगातार सुर्खियों में बना रहा. छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए. वहीं दूसरी तरफ कई छात्रों ने कहा कि फाइनल फैसला आने के बाद मेरिट लिस्ट ज्यादा निष्पक्ष हुई.

इन 50 स्टूडेंट्स का घटा रैंक

क्रमांक छात्र का नाम राज्य
1 वेद सुनीलकुमार शेंडे महाराष्ट्र
2 सैयद आरिफिन यूसुफ एम तमिलनाडु
3 रुपायन मंडल पश्चिम बंगाल
4 अक्षत पंगारिया उत्तराखंड
5 शौर्य गोयल पंजाब
6 तथागत अवतार बिहार
7 चंद मल्लिक त्रिपुरा
8 शैलाजा एस तमिलनाडु
9 आदर्श सिंह मोयल राजस्थान
10 आदित्य कुमार पांडा तमिलनाडु
11 श्रीराम पी तमिलनाडु
12 ईशा कोठारी राजस्थान
13 कस्तूरी संदीप चौधरी आंध्र प्रदेश
14 शशांक शर्मा राजस्थान
15 सक्षम अग्रवाल पश्चिम बंगाल
16 आर्यन शर्मा हिमाचल प्रदेश
17 कहकशा परवीन झारखंड
18 देवदर्शन आर. नायर केरल
19 गट्टू भानुतेजा साई आंध्र प्रदेश
20 उमायमा मलाबारी महाराष्ट्र
21 कल्याण वी कर्नाटक
22 सुजॉय दत्ता दिल्ली
23 श्याम झंवर राजस्थान
24 मानव प्रियदर्शी झारखंड
25 ध्रुव गर्ग राजस्थान
26 कृष्णमूर्ति पंकज शीवाल महाराष्ट्र
27 वेद पटेल गुजरात
28 सैम श्रेयस जोसेफ कर्नाटक
29 जयाथी पूर्वाजा एम तमिलनाडु
30 हृतिक राज बिहार
31 कृति शर्मा गुजरात
32 अर्जुन किशोर कर्नाटक
33 रोहित आर तमिलनाडु
34 अभिषेक वी जे केरल
35 सबरीसन एस तमिलनाडु
36 दर्श पघदार गुजरात
37 शिखिन गोयल पंजाब
38 अमीना आरिफ कादीवाला महाराष्ट्र
39 ऋषभ शाह गुजरात
40 पोरेड्डी पवन कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश
41 अभिनव सुनील प्रसाद केरल
42 समित कुमार सैनी राजस्थान
43 वडलापुडी मुखेश चौधरी आंध्र प्रदेश
44 अभिनव किसना बिहार
45 खुशबू हरियाणा
46 कृष हरियाणा
47 लक्ष्य दिल्ली
48 अंजलि हरियाणा
49 जाह्नवी हरियाणा
50 प्रतीक हरियाणा

आखिर क्यों बदला गया रिजल्ट?

पूरा विवाद फिजिक्स के एक सवाल और ग्रेस मार्क्स को लेकर शुरू हुआ था. कुछ छात्रों को उस सवाल पर बोनस अंक दिए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों का स्कोर 720 पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें: जब NEET UG री-एग्जाम ने बदली तस्वीर, 44 छात्र टॉपर्स लिस्ट से हुए थे बाहर

The post NEET UG री-एग्जाम ने छीना AIR 1 का ताज, टॉपर्स लिस्ट से बाहर हुए थे 50 छात्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top