Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 31 मई से 2 जून तक पश्चिमी राजस्थान में और 31 मई से 3 जून तक पूर्वी राजस्थान में मौसम बदलने के आसार हैं. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम काफी खराब रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है.
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 मई से 1 जून तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 मई से 1 जून तक, जबकि छत्तीसगढ़ में 1 जून से मौसम बदलने के आसार हैं. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलावा यहां होगी बारिश
31 मई से 3 जून के दौरान कोंकण और गोवा में, जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 29 मई से 3 जून तक मौसम बदला रह सकता है. वहीं गुजरात के तटीय इलाकों में 29 मई से 3 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित सात जिलों के लिए ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने एवं वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है.
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट?
राजस्थान में गुरुवार को सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश शुरू हो सकती है. विभाग ने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने की संभावना है. जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश जारी रहेगी. 29 से 31 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी आएगी, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी व कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी
‘स्काईमेट’ के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को आंधी-बारिश की तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं. यह दौर 30 मई तक जारी रह सकता है. 30-31 मई को इस सिस्टम के गुजरात की तरफ बढ़ने की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 से 31 मई तक बारिश हो सकती है. बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है, जबकि एक और दो जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है.
पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
The post मौसम: दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

