Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके शिशु आगे चलकर सफल, समझदार और कॉन्फिडेंट बने. इसके लिए पैरेंट्स अपने शिशु को हर वह चीज दिलाते हैं जिनकी उन्हें लगती है कि शिशु को जरूरत है. लेकिन अगर आप अपने शिशु की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ अच्छी एजुकेशन और फैसिलिटीज देना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको शिशु के लिए एक कदम आगे बढ़कर कुछ और भी करने की जरूरत होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने शिशु से हर रात सोने से पहले कहना चाहिए. हर दिन बच्चों से कही गयी ये छोटी से छोटी बातें, उनकी पर्सनालिटी में काफी गहरा असर डालती हैं. जब आप हर दिन अपने शिशु से ये बातें कहते रहेंगे, तो आपकी ये बातें उसके मन और सोच में गहराई तक बस जाएगी. ये बातें भले ही आपको छोटी लग रही हों, लेकिन यही आपके शिशु को सफल और कॉन्फिडेंट बनने में मदद कर सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मुझे तुम पर भरोसा है
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत उनके माता-पिता के भरोसे की होती है. ऐसे में जब आप अपने शिशु से रात को सोने से पहले कहते हैं कि, “मुझे तुमपर भरोसा है”. तो उसके अंदर खुद के प्रति भरोसा और भी ज्यादा बढ़ने लग जाता है. उसे ऐसा लगने लगता है कि वह आसानी से किसी भी कठिनाई का सामना कर सकता है. आपकी कही गयी ये छोटी सी बात आपके शिशु को डर और झिझक से बाहर निकलने में मदद करती है.
गलती करना बुरी बात नहीं है
कई शिशु ऐसे भी होते हैं जो छोटी से छोटी बातों में भी डर जाते हैं और खुद को दूसरों से कमजोर समझने लग जाते हैं. ऐसे में पैरेंट्स को अपने शिशु को यह समझाना और भी जरूरी हो जाता है कि जीवन में गलतियां करना सीखने का ही एक हिस्सा है. अगर आप हर रात सोने से पहले अपने शिशु से यह कहेंगे, तो आपका बच्चा असफल होने से डरेगा नहीं, बल्कि असफलता से भी कुछ सीखने की कोशिश करेगा. उसके अंदर की यही सोच उसे आगे चलकर एक सफल और मजबूत इंसान बनने में मदद करेगी.
तुम बहुत स्पेशल हो
हर शिशु की यह चाहत होती है कि उसे अपने माता-पिता से प्यार के साथ-साथ अपनेपन का भी एहसास मिले. ऐसे में जब आप अपने शिशु से कहते हैं कि. “तुम बहुत स्पेशल हो”, तो उसके अंदर एक पॉजिटिव फीलिंग जागने लग जाती है. इसके अलावा आपकी कही गयी यह छोटी सी बात उसके सेल्फ रेस्पेक्ट को बढ़ाता है और उसे खुद को दूसरों से कम समझने का मौका नहीं देता है. आपको यह छोटी सी आदत शिशु के अंदर कॉन्फिडेंस पैदा करने में मदद करती हैं.
हम हमेशा तुम्हारे साथ ही हैं
आपके शिशु के दिमाग में हमेशा यह बात होनी चाहिए कि हालात चाहे कुछ भी हो आप हर कदम पर उसके साथ हैं. ऐसे में जब आप अपने शिशु से कहते हैं कि, “हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं”, तो उनके मन से हर तरह का डर और अकेलापन दूर हो जाता है. जब आपका बच्चा खुद को सिक्योर महसूस करता है, तो वह अपनी हर बात खुलकर आपसे कह पाता है और साथ ही एक मेंटली स्ट्रॉन्ग इंसान भी बन जाता है.
तुम हर दिन कुछ नया सीख रहे हो
अगर आपके घर पर छोटे शिशु हैं तो आपको उनकी छोटी से छोटी कोशिशों की भी तारीफ करनी शुरू कर देनी चाहिए. अगर आप हर दिन उन्हें इस बात का एहसास कराएंगे कि वे हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं, तो धीरे-धीरे उनके अंदर आगे बढ़ने की इच्छा बढ़ने लग जाएगी. आपकी इस छोटी सी बात से आपके शिशु खुद को और भी बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में लग जाएंगे.
ये भी पढ़ें: छोटी उम्र में ही कैविटी से खराब हो रहे हैं शिशु के दांत? जानिए इसकी वजह और बचाव के तरीके
The post क्या आप भी अपने शिशु को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें appeared first on Naya Vichar.

