Supreme Court NEET UG 2026: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट में NTA ने अपनी बात रखी. NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद एजेंसी ने परीक्षा प्रणाली में बड़े स्तर पर बदलाव और सुधार किए हैं. ये बदलाव स्ट्रक्चर और सेफ्टी को लेकर किए गए हैं.
NTA ने कोर्ट में बताया अपना प्लान
NTA ने अपने हलफनामे में कहा कि 17 अप्रैल 2026 को हुई High-Powered Steering Committee (HPSC) की बैठक में NEET-UG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई थी. समिति ने परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद सेफ्टी और सुरक्षा के लिए प्लानिंग की है.
National Testing Agency (NTA) has informed the Supreme Court that it has undertaken wide-ranging structural and security reforms following the NEET-UG 2026 paper leak controversy and the subsequent cancellation of the examination. The matter pertains to pleas filed by the… pic.twitter.com/4cYLZMZXut
— ANI (@ANI) May 29, 2026
इनमें परीक्षा केंद्रों पर CCTV की अनिवार्य जांच, कम से कम 90 दिनों तक फुटेज सुरक्षित रखना, मॉक ड्रिल आयोजित करना, मौसम से जुड़ी आपात योजना तैयार करना, पावर बैकअप सिस्टम की जांच, मेडिकल इमरजेंसी सुविधाएं और परीक्षा से पहले केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण शामिल था.
CBT मोड में परीक्षा कराए जाने के संकेत मिले
NTA ने ये भी सुझाव दिया कि परीक्षा के बाद CCTV फुटेज के जरिए फोरेंसिक विश्लेषण किया जाए. वहीं आगे आने वाले समय में NEET परीक्षा CBT मोड या पेन-पेपर मोड में कराई जानी चाहिए, इस पर भी विचार किया जा रहा है. एजेंसी ने यह भी कहा कि HLCE की कई सिफारिशों को लागू किया जा चुका है और कुछ लागू कराने के अंतिम फेज में है.
NTA के पुनर्गठन के तहत 16 नए वरिष्ठ पद बनाए गए हैं, जिनमें Director और Joint Director स्तर के पद शामिल हैं. इसके अलावा दो Joint Secretary स्तर के अधिकारियों को Additional Director General नियुक्त किया गया है, जो तकनीकी संचालन और परीक्षा सुरक्षा की निगरानी करेंगे. मार्च 2026 में एक Secretary स्तर के अधिकारी को NTA का Director General भी नियुक्त किया गया.
KVS और IGNOU के एक्सपर्ट से ली जाएगी मदद
NTA ने बताया कि परीक्षा प्रबंधन और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए IITs, UGC, CBSE, KVS और IGNOU जैसे संस्थानों के एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है. परीक्षाओं के सुरक्षित संचालन के लिए देशभर में State-Level Coordination Committees (SLCCs) और District-Level Coordination Committees (DLCCs) का गठन किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने की थी NTA पर टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह दुखद है कि NTA अब तक पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीख पाया है. कोर्ट ने केंद्र प्रशासन और NTA से जवाब भी मांगा है.
21 जून को होगी नीट यूजी री-एग्जाम
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी. वहीं अब री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं अब नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. स्टूडेंट्स की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है.
समाचार अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें- OSM विवाद के बीच आज से री-इवैल्यूएशन शुरू, CBSE के 4 लाख छात्रों ने मांगी 11 लाख कॉपियां
The post नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई, जानिए NTA ने क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

