Hot News

शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

DK Shivakumar : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार के बारे में यह कहा जा रहा है कि वे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मसले पर डीके शिवकुमार का कहना है कि उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे और इस बारे में क्या निर्णय हुआ है. शपथ लेने का निर्णय उसके बाद ही होगा. डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की और प्रदेश की नेतृत्वक स्थिति पर चर्चा की.

राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ

कर्नाटक के उपमु्ख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में कहा कि कर्नाटक के उम्मीदवारों की घोषणा हम दूसरे राज्यों की लिस्ट के साथ करेंगे. मुझे यही जानकारी मिली है. इससे ज्यादा की जानकारी पार्टी हाईकमान के पास से आपको मिल सकती है. यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.

सिद्धारमैया जाएंगे राज्यसभा, बेटे यतींद्र को मिलेगी कैबिनेट में जगह

जब से कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की बात हो रही है, यही समीकरण बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया राज्यसभा जाएंगे और उनकी जगह पर डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे.यह भी चर्चा है कि सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को उपमुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिल सकता है. यतींद्र, पिता सिद्धारमैया के साथ दिल्ली दौरे पर हैं और उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि यतींद्र का कर्नाटक में कद बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक

SC ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिए गए अग्रिम जमानत पर कहा-माफ कीजिए, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

पुणे में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 12 हुई, एक गिरफ्तार

The post शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top