Hot News

ममता बनर्जी का आरोप, बोलीं- अभिषेक को अस्पताल में भर्ती होने से रोकने की कोशिश हुई

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार (30 मई) को आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना में हमले के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के इलाज को प्रभावित करने की कोशिश की गई. उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों और डॉक्टरों पर दबाव बनाया गया ताकि अभिषेक को भर्ती न किया जाए. ममता ने इसे नेतृत्वक हस्तक्षेप करार देते हुए राज्य की बीजेपी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए.

अभिषेक बनर्जी के इलाज का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने अस्पताल की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में भर्ती की जरूरत नहीं थी, तो उन्हें पहले आईटीयू में क्यों रखा गया ? करीब दो घंटे तक निगरानी में क्यों रखा गया और कई मेडिकल जांच व स्कैन कराने की सलाह क्यों दी गई? ममता ने इस मामले में पारदर्शिता की मांग की.

यह भी पढ़ें : शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

चेहरे, पीठ, छाती पर चोट के निशान

ममता बनर्जी ने कहा कि हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को रात करीब 8:15 बजे से 11 बजे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दी गई. उनके मुताबिक, डॉक्टरों ने चेहरे, पीठ, छाती और गर्दन पर कई चोटों के निशान पाए थे. हड्डी टूटने या अंदरूनी चोट की आशंका को खारिज करने के लिए कई जांच और स्कैन कराने की सलाह भी दी गई थी. ममता ने सवाल उठाया कि दौरे की पूर्व जानकारी होने के बावजूद पुलिस सुरक्षा में चूक कैसे हुई.

अभिषेक के साथ क्या हुआ?

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार को सोनारपुर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. जैसे ही अभिषेक बनर्जी वहां पहुंचे, बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे. आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर पत्थर और अंडे फेंके, जबकि कुछ ने लात-घूंसे मारने की भी कोशिश की. हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने अभिषेक को सुरक्षित निकालने के लिए उनके चारों ओर मानव शृंखला बना ली.

The post ममता बनर्जी का आरोप, बोलीं- अभिषेक को अस्पताल में भर्ती होने से रोकने की कोशिश हुई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top