Hot News

सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां की मांग बुलडोजर चले घर पर

मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को हुई घटना में सूर्या चौहान पर असद ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई : डीसीपी

डीसीपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ दोस्तों से मिलने और पैसे लेकर फरार होने की तैयारी में है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने असद की बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है. पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

बुलडोजर चलाने की मांग सूर्या की मां सरोज ने की

सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां सरोज ने प्रतिक्रिया दी. सूर्या की मां ने कहा कि उन्होंने अभी केवल एक आरोपी के एनकाउंटर की समाचार देखी है, लेकिन असद की तस्वीर देखने के बाद ही उन्हें पूरी तरह संतोष होगा. सरोज ने कहा कि उनके बेटे के साथ सात लोगों ने मिलकर यह वारदात की थी और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की.

The post सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां की मांग बुलडोजर चले घर पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top