Hot News

क्या आपके बच्चे भी हर स्नैक के साथ मांगते हैं टोमैटो सॉस? आज ही नोट करें बिना केमिकल्स वाली यह आसान रेसिपी

Tomato Sauce Recipe: टोमैटो सॉस एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल आज के समय में लगभग सभी घरों में किया जाता है. खासकर अगर आपके घर पर छोटे शिशु हैं तो यह तय है कि आप उन्हें समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज, सैंडविच या फिर पराठों के साथ उन्हें टोमैटो सॉस तो जरूर ही देते होंगे. जब आप इन चीजों को टोमैटो सॉस के साथ खाते हैं तो इनका स्वाद और भी कई गुना बढ़ जाता है. वैसे तो हम टोमैटो सॉस को बाजार से खरीदकर लाते हैं जिनमें भारी मात्रा में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं. ये सॉस महंगे भी होते हैं और इनके रेगुलर सेवन से बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है. अगर आप अपने शिशु की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं और घर पर ही आधी से कम कीमत पर ज्यादा टोमैटो सॉस तैयार करना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम ही है. आज हम आपको घर पर ही आसानी से टोमैटो सॉस बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.

टोमैटो सॉस बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पके हुए टमाटर – 1 किलो
  • चीनी – 4 से 5 बड़े चम्मच
  • नमक – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • विनेगर – 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच, ऑप्शनल
  • पानी – जरूरत के अनुसार

टोमैटो सॉस बनाने की आसान रेसिपी

  • टोमैटो सॉस बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो लें. अब उन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें और फिर एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर टमाटरों को 10 से 15 मिनट तक उबालें, ताकि वे पूरी तरह सॉफ्ट हो जाएं.
  • अब इन उबले हुए टमाटरों को थोड़ा ठंडा होने दें और इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीस लें. अब इस प्यूरी को छलनी से छान लें, ताकि टमाटर के बीज और छिलके अलग हो जाएं और सॉस एकदम स्मूद बने.
  • इसके बाद छनी हुई प्यूरी को एक कड़ाही या पैन में डालकर मीडियम आंच पर पकाएं. अब इसमें चीनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इस प्यूरी को लगातार चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें सिरका डाल दें. अगर आपको ज्यादा गाढ़ी सॉस पसंद है तो थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर पानी में घोलकर मिला सकते हैं.
  • जब सॉस अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.

टोमैटो सॉस बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप घर पर टोमैटो सॉस बनाने की सोच रहे हैं, तो हमेशा लाल और अच्छी तरह पके हुए टमाटरों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा सॉस को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें विनेगर जरूर डालें.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

The post क्या आपके शिशु भी हर स्नैक के साथ मांगते हैं टोमैटो सॉस? आज ही नोट करें बिना केमिकल्स वाली यह आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top