Hot News

‘मन की बात’ में छाया बिहार, PM मोदी ने किया सत्तू और जर्दालु आम का जिक्र, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देश के कई विषयों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बिहार के पारंपरिक पेय सत्तू और प्रसिद्ध जर्दालु आम का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री के इस उल्लेख के बाद बिहार में खुशी का माहौल देखने को मिला.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और यहां के उत्पादों का उल्लेख राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है.

सत्तू को बताया गर्मी का बेहतरीन साथी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. इसी दौरान उन्होंने सत्तू की चर्चा करते हुए कहा कि यह ऐसा पेय है जो पेट भी भरता है और शरीर को ताकत भी देता है. प्रधानमंत्री के इस बयान को बिहार के पारंपरिक खान-पान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.

जर्दालु आम की खुशबू का भी किया जिक्र

आम के मौसम की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध आम किस्मों का उल्लेख किया. उन्होंने बिहार के जर्दालु आम की विशेषता बताते हुए कहा कि इसकी खुशबू दूर से ही पहचान में आ जाती है. उन्होंने चौसा, मालदा, दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो और केसर जैसे कई प्रसिद्ध आमों का भी जिक्र किया.

किसानों और उद्यमियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सत्तू और जर्दालु आम का उल्लेख बिहार के किसानों, उद्यमियों और आम लोगों के परिश्रम का सम्मान है. उन्होंने कहा कि इससे बिहार के स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में नई पहचान मिलेगी और किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

बिहार की पहचान को मिला राष्ट्रीय मंच

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अपनी कृषि, संस्कृति और लोक परंपराओं के लिए पूरे देश में जाना जाता है. प्रधानमंत्री द्वारा इन विशेषताओं को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देने से राज्य के लोगों का उत्साह बढ़ा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे बिहार के उत्पादों की मांग और लोकप्रियता दोनों में वृद्धि होगी.

गांव से ग्लोबल बाजार तक पहुंच रहे स्थानीय उत्पाद

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि हिंदुस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों के आमों की अपनी अलग पहचान और स्वाद है. अब ये उत्पाद सिर्फ गांवों और शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं. उनके इस संदेश को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी

The post ‘मन की बात’ में छाया बिहार, PM मोदी ने किया सत्तू और जर्दालु आम का जिक्र, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top