Hot News

पार्लर वाली दीदी का सीक्रेट अब आपके सामने, अपनाएं ये तरीके और घर पर ही पाएं सैलून जैसे खूबसूरत और शाइनी बाल

Hair Care Tips: जब भी हम अपने बालों को खूबसूरत, घना और शाइनी दिखाना चाहती हैं तो सबसे पहले किसी पार्लर में जाती हैं. पार्लर जाने से पहले बाल जितने बिखरे और अनहेल्दी दिखते हैं, वहां से निकलते समय उतने ही ज्यादा सुंदर और मैनेजेबल लगने लगते हैं. पार्लर से निकलने के बाद जब भी कोई आपके बालों को देखता है तो आपकी तारीफ जरूर ही करता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि पार्लर में आखिर ऐसा क्या किया गया है कि आपके बाल पहले से इतने ज्यादा सुंदर और अट्रैक्टिव दिखने लग गए हैं? बता दें कुछ ऐसे छोटे-छोटे हेयर केयर सीक्रेट्स होते हैं जिनके बारे में सिर्फ प्रोफेशनल्स को ही पता होता है और इन्हें ही आप पर अपनाते हैं और आपको अपने बालों में फर्क दिखना शुरू हो जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं हेयर केयर सीक्रेट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप घर पर ही इन्हें ट्राई करके खूबसूरत, हेल्दी और मैनेजेबल बाल पा सकें.

बाल धोने का सही तरीका है सबसे जरूरी

अक्सर हम सोचते हैं कि सिर्फ महंगे शैंपू का इस्तेमाल करने से ही हमारे बाल अच्छे रह सकते हैं, जबकि सच्चाई की अगर बात करें तो बालों को धोने का सही तरीका आपके लिए ज्यादा मायने रखता है. पार्लर में जो एक्सपर्ट्स होते हैं वे कभी भी आपके बालों को ज्यादा रगड़कर नहीं धोते हैं बल्कि बिलकुल ही हल्के हाथों से आपके स्कैल्प की मसाज करते हैं. ऐसा करने से स्कैल्प में जमी गंदगी साफ भी होती है और आपके बाल डैमेज भी नहीं होते हैं.

हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर जरूरी

अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि शैंपू करने के बाद अपने बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करना ही भूल जाते हैं, लेकिन पार्लर में कभी भी इस स्टेप को नजरअंदाज नहीं किया जाता है. जब आप अपने बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो उनमें मॉइस्चर बनी रहती है और वे पहले से काफी ज्यादा सॉफ्ट भी बन जाते हैं. कंडीशनर को आपको हमेशा ही अपने बालों को लंबाई पर लगाना चाहिए. इसे आपको कभी भी अपने जड़ों पर लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल कम उलझते हैं और ज्यादा शाइनी दिखते हैं.

गर्म पानी से बाल धोना बड़ी गलती

जब आप पार्लर में अपने बालों को धुलवाते हैं तो वहां कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी वजह से आपके बालों का नेचुरल मॉइस्चर भी छिन सकता है. अगर ऐसा हो तो आपके बाल ड्राई और बेजान लगने लग जाते हैं. आपके लिए सबसे बेहतर होगा कि आप गुनगुने या फिर नॉर्मल टेम्परेचर वाले पानी का इस्तेमाल करें.

हीट स्टाइलिंग से पहले प्रोटेक्शन जरूरी

अगर आप अपने बालों पर स्ट्रेटनर, कर्लर या फिर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको अपने बालों पर एक हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह एक ऐसा सीक्रेट है जिसे अक्सर हम फॉलो करना भूल जाते हैं. एक हीट प्रोटेक्टेंट आपके बालों को हीट की वजह से होने वाले डैमेज से बचाकर रखता है और साथ ही आपके बाल हेल्दी भी बने रहते हैं.

रेगुलर ट्रिमिंग से बाल दिखते हैं ज्यादा हेल्दी

हम एक गलती यह भी करते हैं कि बालों को लंबा करते समय कई-कई महीनों तक उन्हें ट्रिम नहीं करते हैं. लेकिन अगर आप पार्लर एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको हर 6 से 8 हफ्तों में कम से कम एक बार अपने बालों की ट्रिमिंग जरूर करवानी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो स्प्लिट एंड्स कम होते हैं और आपके बाल पहले से काफी ज्यादा हेल्दी भी दिखने लगते हैं. यह छोटा सा उपाय आपके बालों की ग्रोथ को बूस्ट भी कर देता है.

घरेलू ऑयल मसाज का कोई मुकाबला नहीं

भले ही आपको पार्लर में कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट मिल जाएं, लेकिन हेयर केयर प्रोफेशनल्स का भी यही मानना रहा है कि रेगुलर ऑयल मसाज आपके बालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है. अपने बालों को कोकोनट ऑयल, आल्मंड ऑयल या फिर आंवले के तेल से मसाज करना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके स्कैल्प को न्यूट्रिशन मिलता है और साथ ही आपके बाल स्ट्रॉन्ग बनते हैं.

यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

The post पार्लर वाली दीदी का सीक्रेट अब आपके सामने, अपनाएं ये तरीके और घर पर ही पाएं सैलून जैसे खूबसूरत और शाइनी बाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top