Hot News

बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है. पंजाब में 5 जून, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 2 से 5 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 और 5 जून, पश्चिमी राजस्थान में 3 और 4 जून जबकि पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

उत्तराखंड में 2 से 6 जून तक जबकि जम्मू-कश्मीर में 6 जून को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम हिंदुस्तान के कई इलाकों में अगले सप्ताह मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 2 से 7 जून तक, मध्य महाराष्ट्र में 2 से 5 जून तक, मराठवाड़ा में 2 और 3 जून को, सौराष्ट्र और कच्छ में 2 से 4 जून तक जबकि गुजरात क्षेत्र में 2 और 4 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 से 5 जून के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Monsoon: अगले 48 से 72 घंटे में मानसून दे सकता है दस्तक, IMD का आया नया अपडेट

राजस्थान में आंधी और बारिश की आशंका

राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक,  सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में लगातार आंधी-बारिश की गतिविधियां हो रही हैं. विभाग ने पांच जून तक कई जिलों में आंधी और बारिश की आशंका को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है.

Delhi weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 2 से 4 जून के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा शाम और रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. 

The post बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top