Royal Enfield की बिक्री में मई 2026 में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कंपनी ने 1,03,231 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल 89,429 यूनिट्स के मुकाबले करीब 15% ज्यादा है. साल 2027 की शुरुआत से लेकर अभी तक कंपनी ने शानदार परफॉर्म किया है और कुल 2,16,395 बाइकें बेचीं हैं. वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 1,75,988 यूनिट्स था. यानी यहां भी करीब 23% की शानदार ग्रोथ दर्ज हुई है.
मई 2026 में रॉयल एनफील्ड की घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री
मई 2026 में Royal Enfield ने घरेलू बाजार में शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने हिंदुस्तान में 94,115 बाइक बेचीं, जो पिछले साल मई 2025 की 75,820 यूनिट्स के मुकाबले करीब 24% ज्यादा है. यानी देश में Royal Enfield की डिमांड लगातार बढ़ रही है. अगर पूरे साल (YTD 2026-27) की बात करें तो अब तक 1,98,244 यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो पिछले साल इसी पीरियड के 1,51,822 यूनिट्स से लगभग 31% की मजबूत ग्रोथ दिखाती है.
हालांकि, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर तस्वीर थोड़ी कमजोर रही है. मई 2026 में कंपनी ने 9,116 बाइक विदेशों में भेजीं, जो पिछले साल 13,609 यूनिट्स के मुकाबले करीब 33% कम है. वहीं YTD (Year to Date) एक्सपोर्ट भी घटकर 18,151 यूनिट्स पर आ गया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 25% की गिरावट दिखाता है.
रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री का पूरा ब्रेकडाउन
350cc से ऊपर वाली बाइक्स के सेगमेंट में मई 2026 में कुल 12,447 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल 12,937 यूनिट्स के मुकाबले करीब 4% की गिरावट दिखाती है. हालांकि, साल-दर-साल (YTD) आंकड़ों में हल्की बढ़त देखने को मिली है और यह 3% बढ़कर 25,908 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो पिछले साल 25,214 यूनिट्स थी.
वहीं दूसरी तरफ Royal Enfield के लिए 350cc से कम वाली बाइक्स का सेगमेंट काफी शानदार रहा. मई 2026 में इस कैटेगरी में 90,784 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 76,492 यूनिट्स के मुकाबले 19% ज्यादा है. Hunter 350, Bullet 350 और Classic 350 जैसी मॉडल्स ने इस ग्रोथ को सबसे ज्यादा सपोर्ट किया. सालाना आधार पर भी इस सेगमेंट ने जोरदार परफॉर्म किया है और YTD बिक्री 1,90,487 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में 26% की बढ़त दिखाती है.
यह भी पढ़ें: Thar Roxx, Scorpio-N और Bolero का जलवा बरकरार, मई में Mahindra ने बेचीं 58,000 से ज्यादा SUVs
The post मई 2026 में Royal Enfield की शानदार परफॉर्मेंस, बिक्री 1 लाख यूनिट्स के पार, 15% की बढ़त appeared first on Naya Vichar.
