Hot News

OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है? जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा फायदे का सौदा

OnePlus का नया फ्लैगशिप लाइनअप देखकर किसी का भी कन्फ्यूज होना तय है. कहीं कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ फ्लैगशिप पावर मिल रही है, तो कहीं बड़ी बैटरी और हाई-एंड गेमिंग का दम. कुछ फोन कैमरा लवर्स को पसंद आएंगे, तो कुछ परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए बने हैं. ऐसे में सवाल यही है कि आखिर आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से आपके लिए सबसे सही OnePlus स्मार्टफोन कौन-सा रहेगा?

OnePlus 13R – पैसा वसूल फ्लैगशिप

OnePlus 13R कंपनी का सबसे किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 42,999 रुपये है. फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. LTPO पैनल होने की वजह से डिस्प्ले जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट बदलता है, जिससे बैटरी की बचत होती है. फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए काफी दमदार है. इसके साथ 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज मिलती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. यह OnePlus की R-सीरीज का सबसे सस्ता फोन है जिसमें टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में इसका कैमरा काफी अच्छा परफॉर्म करता है. फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है. हालांकि इसमें सिर्फ IP65 रेटिंग है, यानी हल्के पानी के छींटों से ही सुरक्षा मिलेगी.

OnePlus 13s – कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप

OnePlus 13s उन लोगों के लिए है जो छोटा लेकिन पावरफुल फोन चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है. इसमें 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो OnePlus 13R से ज्यादा ताकतवर है. यह LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है. फोन में 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस शामिल है. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. हालांकि इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं मिलता. OnePlus 13s में 5850mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है. छोटे आकार के बावजूद इसकी बैटरी काफी अच्छी मानी जा रही है.

OnePlus 15R – गेमिंग और बैटरी का दम

OnePlus 15R खास तौर पर गेमर्स और पावर यूजर्स को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले में ज्यादा फास्ट और पावरफुल है. फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स में हाई FPS का मजा मिलता है. हालांकि इसमें LTPO डिस्प्ले नहीं दिया गया. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं है, इसलिए पोर्ट्रेट क्वालिटी उतनी शानदार नहीं मिलती जितनी OnePlus 13R या 13s में मिलती है. फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7400mAh बैटरी है, जो काफी लंबा बैकअप देती है. साथ ही इसमें IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह काफी मजबूत और वाटर रेसिस्टेंट बन जाता है.

OnePlus 13 – शानदार ऑलराउंडर फ्लैगशिप

OnePlus 13 आज भी कंपनी का सबसे बैलेंस्ड फ्लैगशिप माना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 59,499 रुपये है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. फोन में 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहद शार्प और प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है. Hasselblad ट्यूनिंग की वजह से फोटो क्वालिटी काफी शानदार मिलती है. फोन में 6,000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. साथ ही यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है.

OnePlus 15 – सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप

OnePlus 15 कंपनी का सबसे प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमत 77,999 रुपये है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन माना जाता है. फोन में 6.78 इंच का 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है, हालांकि QHD+ की जगह 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है. फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. कैमरा हर तरह की फोटोग्राफी में अच्छा परफॉर्म करता है. OnePlus 15 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,300mAh बैटरी है, जो शानदार बैकअप देती है. इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

कौन-सा OnePlus फोन खरीदना चाहिए?

अगर आप कम बजट में फ्लैगशिप फोन चाहते हैं तो OnePlus 13R बेहतर ऑप्शन है. कॉम्पैक्ट और पावरफुल फोन के लिए OnePlus 13s अच्छा रहेगा. गेमिंग और बैटरी के लिए OnePlus 15R सही है. वहीं कैमरा और ऑलराउंड एक्सपीरियंस के लिए OnePlus 13 शानदार ऑप्शन है. अगर आपको सबसे प्रीमियम OnePlus फ्लैगशिप चाहिए तो OnePlus 15 सबसे बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: ₹15999 में Moto G37 Power कितना सही? खरीदने से पहले जानिए इसकी खूबियां और कमियां

The post OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है? जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा फायदे का सौदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top