Hot News

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: बेरूत एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें

बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर इजराइली हवाई हमले के कुछ ही घंटों बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए. रविवार (7 मई) रात उत्तरी इजरायल के कई हिस्सों में उस वक्त एयर रेड सायरन गूंज उठे, जब ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. 8 अप्रैल को लागू हुए सीजफायर के बाद यह इजराइल पर ईरान का पहला सीधा हमला माना जा रहा है. इजराइली सेना ने बताया कि संभावित हमले की चेतावनी के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में इजरायली सेना (IDF) ने कहा कि हमने ईरान की ओर से इजराइल की तरफ दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है. खतरे को नाकाम करने के लिए हमारी एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने में जुटी हैं. अब तक ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया है. सेना के मुताबिक, इजराइल की ओर कुछ और मिसाइलें दागे जाने का भी पता चला है, जिन पर नजर रखी जा रही है और उन्हें रोकने की कार्रवाई जारी है. फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई समाचार नहीं है.

यह भी पढ़ें : US का प्लान: खाड़ी देशों में तोड़-फोड़ का हर्जाना भरेगा ईरान, बांटी जाएगी फ्रीज की हुईं ईरानी संपत्तियां

बेरूत हमले का असर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत पर पड़ा

दरअसल, ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका था कि अगर इजराइल बेरूत पर हमला करता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा. इसी बीच दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य अभियान के विरोध में ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत रोक दी है.

The post मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: बेरूत एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top