Hot News

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, इंडोनेशिया तक सुनामी का खतरा बढ़ा; तटीय इलाकों में खाली कराए जा रहे क्षेत्र

Philippines Earthquake: फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आए एक शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी. मिंडानाओ क्षेत्र में आए इस तेज भूकंप के बाद कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है. 

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई. संस्थान ने बताया कि भूकंप जमीन से महज 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जिसके कारण तेज झटके महसूस हुए और सुनामी पैदा होने की आशंका बढ़ गई. जीएफजेड ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 7.3 बताई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8.2 किया गया और फिर संशोधित कर अंतिम रूप से 7.8 दर्ज किया गया.

भूकंप के तुरंत बाद अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने क्षेत्र के लिए सुनामी खतरे का अलर्ट जारी किया. एजेंसी ने आशंका जताई कि भूकंप के कारण उत्पन्न होने वाली खतरनाक समुद्री लहरें आसपास के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं.

3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) ने चेतावनी दी कि प्रभावित तटीय इलाकों में सामान्य ज्वार स्तर से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं. एजेंसी ने दक्षिणी फिलीपींस के कई प्रांतों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने या समुद्र तट से दूर अंदरूनी इलाकों में पहुंचने की सलाह दी. फिवोल्क्स ने यह भी कहा कि इतनी तीव्रता का भूकंप व्यापक नुकसान पहुंचा सकता है और इसके बाद आने वाले घंटों तथा दिनों में तेज आफ्टरशॉक भी महसूस किए जा सकते हैं.

इंडोनेशिया में भी चेतावनी

इसके बाद इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की. इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने भी देश के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की. अधिकारियों ने समुद्र किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा.  इंडोनेशिया के अलावा ताइवान, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिम प्रशांत महासागर के अन्य देशों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. 

अभी तक बड़े नुकसान की सूचना नहीं

फिलीपींस और इंडोनेशिया में भूकंप से हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलीपींस में कुछ इमारतों में दरारें आई हैं, वहीं कुछ लोग बेहोश हो गए. हालांकि, अभी तक किसी बड़े स्तर पर नुकसान की समाचार नहीं आई है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है. अधिकारियों ने एक बार फिर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी निकासी आदेश का तुरंत पालन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: बेरूत एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें

ये भी पढ़ें:- मोरक्को की रानी लल्ला सलमा: लाल बालों वाली वो हुस्न परी, जो अचानक बनी ‘घोस्ट प्रिंसेस’

रिंग ऑफ फायर में है यह इलाका

फिलीपींस और इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के उस भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित हैं जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. यह इलाका टेक्टोनिक प्लेटों की लगातार गतिविधियों के कारण दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय क्षेत्रों में गिना जाता है. इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं होती रहती हैं.

The post फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, इंडोनेशिया तक सुनामी का खतरा बढ़ा; तटीय इलाकों में खाली कराए जा रहे क्षेत्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top