अक्सर आपने देखा होगा कि सेलिब्रिटीज अपनी लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी के हिसाब से महंगी और प्रीमियम गाड़ियां चुनते हैं. लेकिन अब इस ट्रेंड में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आजकल कई इंडियन सेलेब्रिटीज देसी यानी होमग्रोन ब्रांड्स को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में मशहूर सिंगर, सॉन्गराइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर दलेर मेहंदी ने भी एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने हाल ही में नई Mahindra XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. आइए देखते हैं वीडियो और जानते हैं इस कार की खूबियां.
दलेर मेहंदी के घर आई Mahindra XEV 9E
यह वीडियो Mahindra Electric SUVs के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि डीलरशिप स्टाफ खुद गाड़ी लेकर सिंगर के घर पहुंचता है और वहीं पर डिलीवरी करता है. वीडियो में दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ उस जगह की तरफ जाते नजर आते हैं, जहां कार खड़ी होती है. गाड़ी पूरी तरह कवर होती है और फिर उसे खुद डलर मेहंदी अनवील करते हैं.
कार देखने के बाद वो उसके सामने प्रार्थना भी करते हैं और फिर अंदर बैठते हैं. इस मौके पर डीलरशिप की टीम भी मौजूद रहती है. वो उन्हें गाड़ी के फीचर्स और फंक्शन्स के बारे में समझाती है.
Mahindra XEV 9E की खूबियां
Mahindra XEV 9E एक 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें कूपे जैसी स्लोपिंग डिजाइन मिलती है. यह SUV साइज में भी काफी बड़ी है. इसकी लंबाई 4,790 mm, चौड़ाई 1,905 mm और ऊंचाई 1,690 mm है. वहीं इसका व्हीलबेस 2,775 mm है. इसमें टॉप वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स की भरमार है. तीन बड़ी स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, लेवल 2 ADAS सेफ्टी, और 663 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है.
कम्फर्ट के लिए लेदरइट सीट्स, AR हेड-अप डिस्प्ले, NFC की, इन-कैबिन सेल्फी कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी आगे है. इसमें 6-7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और हिंदुस्तान NCAP में शानदार स्कोर शामिल है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. छोटा बैटरी पैक 228 bhp पावर के साथ 542 km की रेंज देता है, जबकि बड़ा पैक 282 bhp पावर और 656 km तक की रेंज ऑफर करता है. इसकी कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होकर 31.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
यह भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो
The post पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने खरीदी Mahindra की कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और खूबियां appeared first on Naya Vichar.

