Hot News

फीफा वर्ल्ड कप 2026: 100वें इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार किलियन एम्बाप्पे, इराक के खिलाफ रचेंगे इतिहास

Kylian Mbappe: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को ग्रुप-आई के अहम मुकाबले में फ्रांस का सामना इराक से होगा. यह मैच फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कप्तान किलियन एम्बाप्पे के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मुकाबला स्पोर्ट्सने मैदान पर उतरेंगे.

फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल एम्बाप्पे के नाम

महज 27 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने जा रहे एम्बाप्पे पिछले सप्ताह ही फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने 16 जून को सेनेगल के खिलाफ स्पोर्ट्से गए मुकाबले में दो गोल दागकर ओलिवियर गिरौद का रिकॉर्ड तोड़ा था. उस मैच में फ्रांस ने 3-1 से जीत दर्ज की थी और एम्बाप्पे ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी.

सेनेगल के खिलाफ किए गए दो गोलों के साथ एम्बाप्पे के नाम अब फ्रांस के लिए 58 गोल हो गए हैं, जबकि गिरौद ने अपने करियर में 57 गोल किए थे. इस तरह एम्बाप्पे फ्रांसीसी फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बन गए.

100वें मैच को लेकर एम्बाप्पे ने क्या कहा?

इराक के खिलाफ मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एम्बाप्पे ने अपने 100वें मैच को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने से बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता. 100 मैच स्पोर्ट्सना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और जब यह वर्ल्ड कप जैसे मंच पर हो, तो इसकी अहमियत और बढ़ जाती है.”

अगर फ्रांस इस टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करता है, तो एम्बाप्पे पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के 103 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आंकड़े को भी पीछे छोड़ सकते हैं. वहीं, चोटों से दूर रहने की स्थिति में वह भविष्य में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा मैच स्पोर्ट्सने वाले खिलाड़ी ह्यूगो लोरिस (145 मैच) के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते हैं.

18 साल की उम्र में एम्बाप्पे ने किया था डेब्यू

एम्बाप्पे ने 2017 में सिर्फ 18 साल की उम्र में फ्रांस के लिए पदार्पण किया था. अब वह फ्रांस की ओर से 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले स्पोर्ट्सने वाले 10वें खिलाड़ी बन जाएंगे. अब तक स्पोर्ट्से गए 99 मैचों में उन्होंने 58 गोल किए हैं, जो उनकी असाधारण निरंतरता को दर्शाता है.

2022 में एमबाप्पे ने जीता था गोल्डन बूट

फ्रांस की 2018 विश्व कप जीत में भी एम्बाप्पे का अहम योगदान रहा था. उस टूर्नामेंट में उन्होंने चार गोल किए थे और दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. इसके बाद कतर में आयोजित 2022 विश्व कप में उन्होंने आठ गोल दागे और गोल्डन बूट अपने नाम किया.

वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे के नाम 14 गोल

सेनेगल के खिलाफ हालिया दो गोलों के बाद एम्बाप्पे के विश्व कप इतिहास में कुल गोलों की संख्या 14 पहुंच गई है. वह अब विश्व कप के सर्वकालिक शीर्ष स्कोररों की सूची में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इस सूची में सबसे ऊपर लियोनेल मेसी और मिरोस्लाव क्लोस हैं, जिन्होंने 16-16 गोल किए हैं, जबकि ब्राजील के महान स्ट्राइकर रोनाल्डो के नाम 15 गोल दर्ज हैं.

फ्रांस अगर इराक को हराने में सफल रहता है, तो वह राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा और खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें: एक हार और दो झटके! न्यूजीलैंड से शिकस्त के बाद ICC ने इंग्लैंड पर ठोका जुर्माना

The post फीफा वर्ल्ड कप 2026: 100वें इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार किलियन एम्बाप्पे, इराक के खिलाफ रचेंगे इतिहास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top