Hot News

कौन है सिया गोयल, जिसने कर दी शादी से पहले मंगेतर की हत्या ?

Pune Crime News:पुणे के युवा कारोबारी और रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन अग्रवाल की मौत ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पहले इस मौत को एक दुर्घटना के नजरिए से देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में मामला हत्या की साजिश तक पहुंच गया. इस मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं.

कौन है सिया गोयल

सिया गोयल ( 20 ) पुणे के एक संपन्न कारोबारी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं. उनकी शादी कुछ महीनों बाद केतन अग्रवाल से होने वाली थी. दोनों परिवारों के बीच रिश्ते तय हो चुके थे और शादी की तैयारियां भी चल रही थीं. लेकिन अब सिया खुद अपने मंगेतर की हत्या की साजिश के आरोपों का सामना कर रही हैं.

पुलिस जांच में सामने आई साजिश

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि सिया गोयल बार-बार लोहगढ़ किले जाने की जिद कर रही थीं. इसके अलावा केतन का पासपोर्ट गायब मिला और घटनास्थल के आसपास कई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई. पुलिस ने सिया और चेतन से पूछताछ की गई. जिसके बाद दोनों केतन को किले से धक्का देने की बात स्वीकार की.

कई सुरागों ने खोला राज

पुलिस को एक और अहम सुराग चेतन चौधरी के कपड़ों से मिला. चेतन ने भीषण गर्मी में हुडी पहन रखी थी, जिससे वह अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था और मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी सबूतों ने भी जांच को नई दिशा दी.

राजा रघुवंशी केस से हो रही तुलना

इस मामले की तुलना पिछले वर्ष चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से की जा रही है, जिसमें पत्नी पर पति की हत्या करवाने का आरोप लगा था. दोनों मामलों में प्रेम संबंध और शादी से जुड़ा विवाद जांच का प्रमुख हिस्सा बने हैं.

फिलहाल क्या है स्थिति

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. अदालत में पेश किए जा रहे सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी. फिलहाल यह मामला पुणे के सबसे चर्चित अपराध मामलों में शामिल हो गया है.

ये भी पढ़ें : सांप से बचाने के नाम पर सिया ने दिया था केतन को धक्का, उसने परिवार से की थी शिकायत

सोनम, मुस्कान और सिया: क्या कहती हैं ये चर्चित हत्याएं?

सिया ही निकली केतन की कातिल, इंस्टाग्राम पर दिखाती रही प्यार, बॉयफ्रेंड संग रची साजिश; ऐसे पकड़ी गई

The post कौन है सिया गोयल, जिसने कर दी शादी से पहले मंगेतर की हत्या ? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top