Iran US Deal: ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने परमाणु स्थल के निरीक्षण की बात कही थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण केवल अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम समझौता होने के बाद ही संभव होंगे.
ईरान के उप विदेश मंत्री ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
ईरान के उप विदेश मंत्री ने पोस्ट किया, ग्रोसी के अनुरोध के बावजूद स्विट्जरलैंड में उनके साथ कोई बैठक नहीं हुई. जिन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया था या वहां मौजूद परमाणु सामग्री तक पहुंच देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, इन मुद्दों की समीक्षा और उन पर निर्णय केवल अंतिम समझौते के ढांचे के भीतर ही किया जाएगा. साथ ही, यह तभी संभव होगा जब दूसरी ओर से सभी प्रतिबंधों और अन्य दंडात्मक उपायों को समाप्त करने के लिए ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा, आप मीडिया के शोर-शराबे के जरिए उकसाने और कब्जा करने की नीति को आगे नहीं बढ़ा सकते.
Iran says nuclear site inspections only after “final” deal with US
Read @ANI Story | https://t.co/b7mecCbYMg#Iran #NuclearSite #Inspection #UnitedStates #FinalDeal pic.twitter.com/kC8l5gStcj
— ANI Digital (@ani_digital) June 24, 2026
ये भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी? ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा विशेष न्योता
60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह
The post ईरान ने फोड़ा नया बम! परमाणु डील पर अमेरिका को घेरा, निरीक्षण के लिए रख दी बड़ी शर्त appeared first on Naya Vichar.