Hot News

फंड के अभाव में राज्यभर में 1.15 लाख अबुआ आवास का काम रुका, 994 करोड़ की जरूरत

अमरनाथ पोद्दार
Jharkhand News: झारखंड प्रशासन की अबुआ आवास योजना में राज्य के 24 जिलों में 1,15,063 लाभुकों का आवास निर्माण कार्य बकाया राशि के कारण रुक गया है. योजना के तहत लाभुकों ने अपने आवास का प्लिंथ लेवल व सेकेंड लेवल तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन उन्हें अब तक दूसरी और तीसरी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है. इसके कारण आवास अधूरे पड़े हुए हैं. लाभुकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अबुआ आवास योजना के पोर्टल में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 1,15,063 आवास का काम आगे बढ़ाने के लिए कुल 994 करोड़ की जरूरत की है.

पलामू जिले में सबसे ज्यादा बकाया

इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के 14,083 लाभुक तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के 1,00,980 लाभुकों का आवास का काम प्रभावित है. इन सभी लाभुकों के लिए कुल 994 करोड़ रुपये का राज्य प्रशासन द्वारा सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जानी है, लेकिन पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण आवास निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है . जिलावार बकाया राशि में पलामू जिला सबसे ऊपर है, जहां 86.57 करोड़ का भुगतान लंबित है. इसके बाद जामताड़ा में 79.18 करोड़, पूर्वी सिंहभूम में 67.97 करोड़, गिरिडीह में 66.62 करोड़ व चतरा में 63.61 करोड़ की राशि बकाया है. संबंधित जिले से बकाया राशि भुगतान के लिए राज्य प्रशासन को अनुरोध पत्र भी भेजा गया है.

जिले और बकाया राशि की पूरी सूची

जिला कुल बकाया राशि (₹)
खूंटी 2,32,50,000
बोकारो 49,08,00,000
सरायकेला-खरसावां 49,40,50,000
पाकुड़ 19,11,00,000
कोडरमा 6,56,00,000
पश्चिमी सिंहभूम 47,32,50,000
लोहरदगा 16,32,00,000
रामगढ़ 15,48,00,000
पूर्वी सिंहभूम 67,97,00,000
सिमडेगा 29,31,00,000
गुमला 17,63,00,000
रांची 58,58,00,000
धनबाद 28,99,50,000
जामताड़ा 79,18,00,000
देवघर 57,04,00,000
गिरिडीह 66,62,00,000
लातेहार 32,24,50,000
दुमका 52,35,00,000
गढ़वा 39,87,00,000
साहेबगंज 33,78,50,000
हजारीबाग 23,96,50,000
चतरा 63,61,00,000
पलामू 86,57,50,000
गोड्डा 51,87,00,000

ये भी पढ़ें…

कांटाटोली स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच उपकरण जब्त; डीसी ने निर्देश पर हुई छापेमारी

CM हेमंत की सौगात, बीमार और दिव्यांग कलाकारों को मिलेगा 4000 रुपये पेंशन, 31 जुलाई तक करें आवेदन

The post फंड के अभाव में राज्यभर में 1.15 लाख अबुआ आवास का काम रुका, 994 करोड़ की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top