अगर आप Hyundai Creta Electric खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब इसे खरीदना पहले से काफी आसान हो गया है. Hyundai ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लॉन्च किया है. इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो गई है. अब Creta Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, इस प्लान में बैटरी खरीदने की बजाय आपको हर किलोमीटर चलाने पर 3.90 रुपये का भुगतान करना होगा. फिलहाल कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स की BaaS कीमतों का पूरा ब्रेकअप शेयर नहीं किया है.
Hyundai Creta Electric: क्या-क्या मिला नया?
अगर कीमत की बात करें, तो Hyundai Creta Electric की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.03 लाख से शुरू होकर ₹24.70 लाख तक जाती है. लेकिन BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल के आने से इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7 लाख तक कम हो गई है. यानी अब आपको बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होगी. इसकी बजाय बैटरी के यूज के हिसाब से अलग से भुगतान करना होगा, जो काफी हद तक बैटरी की EMI जैसा एक्सपीरियंस देता है.
यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS हिंदुस्तान में हुई लॉन्च, 6 मिनट में बिक गईं थी सभी 50 यूनिट्स, जानें कीमत
सिर्फ इतना ही नहीं, Hyundai ने Creta Electric में कुछ नए अपडेट भी जोड़े हैं. अब इसमें इंटीग्रेटेड साइड स्टेप दिया गया है, जिससे कार में चढ़ना और उतरना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. वहीं, HC (home charger) वेरिएंट्स के साथ अब 7.4kW AC वॉलबॉक्स चार्जर भी मिलेगा. पहले Creta Electric सिर्फ 11kW AC चार्जर के साथ ही उपलब्ध थी.
Hyundai Creta Electric: बैटरी और रेंज
इसमें आपको बैटरी के दो ऑप्शन मिलते हैं. पहला है 42kWh बैटरी पैक. ये एक बार फुल चार्ज होने पर 420 km तक की दावा की गई रेंज देता है. वहीं दूसरा 51.4kWh बैटरी पैक है. इसकी क्लेम्ड रेंज 510 km तक है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो Creta Electric में फ्रंट-एक्सल पर लगा सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो आगे के पहियों को पावर देता है. बड़े 51.4kWh बैटरी पैक के साथ यह मोटर 171hp की पावर जनरेट करता है. वहीं 42kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 135hp का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान में लॉन्च हुई BYD eMAX 7 की नई Comfort वेरिएंट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 485KM की रेंज
The post BaaS मॉडल के साथ सस्ती हुई Hyundai Creta Electric, शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख appeared first on Naya Vichar.

