Keralam Accident: हादसा शुक्रवार रात लगभग 11:40 बजे काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में हुआ. गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही छात्रों की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी एक महाराष्ट्र पंजीकृत लॉरी के पिछले हिस्से में जा घुसी.
मृतकों की हुई पहचान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान डिंडीगुल के सूर्या, युवासंजीत, विश्व व जोहुआ और मदुरै के संतोष व प्रसन्ना के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य छात्रों की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं. स्थानीय निवासियों, पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भिजवाया.
फरार लॉरी चालक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य के कारण रास्ते में अवरोधक (बैरिकेट्स) लगाए गए थे और लॉरी चालक ने अपने वाहन को अवरोधक वाले हिस्से के पास सड़क के दाहिनी ओर अवैध रूप से पार्क कर रखा था. अंधेरा होने और कार की गति तेज होने के कारण चालक संभवतः अवरोधक और खड़ी लॉरी को समय रहते देख नहीं पाया.
हादसे बाद लॉरी छोड़कर चालक फरार
हादसे के तुरंत बाद लॉरी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. काईपमंगलम पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. त्रिशूर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मोहम्मद नदीमुद्दीन ने स्पष्ट किया कि हालांकि प्रारंभिक जांच के अनुसार मुख्य गलती लॉरी चालक की ही है, लेकिन मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कोडुंगल्लूर के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है. पुलिस ने छात्रों के पास मिले पहचान पत्रों के जरिए उनके परिजनों को सूचित कर दिया है.
केरलम के स्पोर्ट्स मंत्री ने NHAI की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
इस दुखद घटना के बाद कोडुंगल्लूर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केरलम के स्पोर्ट्स मंत्री ओ जे जनीश ने हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और ठेकेदारों की लापरवाही पर तीखा हमला बोला है. मंत्री ने आरोप लगाया कि NHAI जनप्रतिनिधियों की चिंताओं और बार-बार आयोजित होने वाली बैठकों को पूरी तरह नजरअंदाज करता है.
उन्होंने राजमार्ग पर अपर्याप्त रोशनी, निर्माण स्थलों पर साइनबोर्ड की कमी और गति-नियंत्रण के उपायों में गंभीर खामियों की ओर इशारा किया. जनीश ने कहा कि जिला प्रशासन और विधायकों के साथ हुई कई बैठकों में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन NHAI स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाए बिना काम करता है, मानो उसे मानव जीवन की कोई परवाह ही न हो. पुलिस अब इस जांच में NHAI और ठेकेदारों की संभावित भूमिका को भी शामिल कर रही है.
ये भी पढ़ें: Nepal Floods: 9 दिन सुरंग में जपते रहे हरे कृष्ण, जन्माष्टमी पर हुआ रेस्क्यू, जिंदा निकले 2 लोग
The post Keralam Accident: केरलम के त्रिशूर में सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत; चालक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

