Hot News

बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

Bullet Train High Speed Rail Corridor: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई सारे रेल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार को तो हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिली है. इस रेल प्रोजेक्ट पर काम जोर-शोर से शुरू हो गया है. बुलेट ट्रेन के लिए देश में 1705 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा. केंद्र प्रशासन ने दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है.

इन चार राज्यों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट को लेकर बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए लगभग 400 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से चार राज्यों बिहार, बंगाल, यूपी और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की तरफ से बुलेट ट्रेन के लिए हर 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर एक स्टेशन बनाए जाने की प्लानिंग है.

इन जिलों में तैयार होंगे स्टेशन

इस तरह से बिहार के तीन जिलों में स्टेशन बनाए जायेंगे. इन जिलों में पटना, बक्सर और कटिहार शामिल है. ऐसे में इन तीनों जिलों और इसके आस-पास के जिलों के लोगों को खास फायदा मिल सकेगा. खासकर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच जुड़ाव आसानी से हो सकेगा. रेलवे के इस मेगा प्रोजेक्ट से बिहार के विकास को भी नई पहचान मिल सकेगी.

बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

जानिए पटना से दिल्ली, बनारस और सिलीगुड़ी की दूरी

इसके साथ ही केंद्र प्रशासन के इस तोहफे से बिहार से दिल्ली जाना अब दूर नहीं रह जाएगा. बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली की लगभग 1000 किलोमीटर दूर की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. यानी कि जो अभी समय 13 या फिर 15 घंटे लगते हैं वो सिर्फ लगभग 5 घंटे में ही पूरे किए जा सकेंगे. इसके अलावा पटना से बनारस की दूरी सिर्फ 50 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. जबकि पटना से सिलीगुड़ी तक का सफर मात्र 2 घंटे 5 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

लोगों को होंगे ये सभी फायदे

बुलेट ट्रेन की सौगात बिहार के लिए इसलिए भी और खास मानी जा रही है क्योंकि इससे युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे. जिन तीन जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी, वहां लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब डेवलप हो सकेंगे. इसके साथ ही लोगों के समय की भी बचत हो सकेगी. शिक्षा, कारोबार या फिर चिकित्सा के लिए भी आना-जाना आसान हो सकेगा.

Also Read: बिहार के 18 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी, बाढ़ का खतरा मंडराया

The post बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top