Hot News

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

Bharat Tiwari Encounter: चिराग पासवान शुक्रवार को भरत तिवारी के परिवार से मिलने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे. उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान चिराग घुटनों के बल बैठकर दिवंगत को नमन करते नजर आए.

परिवार से मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी अपने आंसू नहीं रोक सकीं. बेटे को याद कर वह फूट-फूटकर रोने लगीं. चिराग पासवान ने उन्हें सांत्वना दी और उनके आंसू पोंछते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं.

परिवार से मुलाकात के बाद चिराग ने क्या कहा?

भोजपुर में परिवार से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने भरत तिवारी की हत्या की, ये लोकतांत्रिक और सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. जिन पर लोगों की रक्षा का जिम्मा है, वहीं ऐसा करेंगे तो लोगों का विश्वास कानून से उठ जाएगा. इसलिए दोषी पुलिस वालों को सजा मिलनी चाहिए.

अमित शाह से भी उठाया था मामला

भोजपुर आने से एक दिन पहले चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. चिराग ने राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या का मामला भी गृहमंत्री के सामने रखा. इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी.

गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा

चिराग पासवान के दौरे को देखते हुए बिलौटी गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे.

‘अपराध में जाति और धर्म नहीं होना चाहिए’

भोजपुर रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि अपराध को जाति और धर्म से जोड़ना गलत है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

‘गोली मारना कानून के खिलाफ’

चिराग पासवान ने कहा कि हथियार कहां से आए, इसकी जांच होनी चाहिए. लेकिन किसी को गोली मार देना पूरी तरह गलत है. उन्होंने साफ कहा कि वर्दी की आड़ में निर्दोष लोगों पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

एनकाउंटर पर बढ़ रहा सियासी दबाव

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की नेतृत्व लगातार गरमाई हुई है. विपक्षी दलों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पीड़ित परिवार शुरू से ही इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है. परिजनों और समर्थकों की मांग है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ऐसे माहौल में चिराग पासवान का बिलौटी दौरा नेतृत्वक और सामाजिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Also Read: अब बड़े शहरों का नहीं लगाना होगा चक्कर, आपके जिले में ही मिलेगा हार्ट, ब्रेन और कैंसर का इलाज, जानें सम्राट प्रशासन का प्लान

The post चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top