Hot News

2026 Renault Kwid भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद

फ्रेंच कार कंपनी Renault ने हिंदुस्तान में अपनी अपडेटेड 2026 Kwid को लॉन्च कर दिया है. इस एंट्री-लेवल हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये रखी गई है. नई 2026 Renault Kwid को Evolution और Climber जैसे दो ट्रिम्स में पेश किया गया है. खास बात यह है कि दोनों ही वेरिएंट्स में आपको 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. आइए इस कार से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.

2026 Renault Kwid की कीमत

2026 Renault Kwid का बेस Evolution मैनुअल वेरिएंट 4.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. वहीं Evolution AMT की कीमत 4.90 लाख रुपये रखी गई है. अगर आप Climber वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो इसके मैनुअल मॉडल के लिए 5.15 लाख रुपये और AMT वेरिएंट के लिए 5.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) खर्च करने होंगे.

नई 2026 Renault Kwid के मैनुअल वेरिएंट में CNG का ऑप्शन भी मौजूद है. कंपनी इसकी रेट्रोफिटेड CNG किट सिर्फ ₹70,450 की एक्स्ट्रा प्राइस पर ऑफर कर रही है. अच्छी बात यह है कि यह किट Renault के ऑथराइज्ड वर्कशॉप्स में ही लगाई जाएगी. इस CNG सेटअप पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी भी दी जा रही है.

2026 Renault Kwid: एक्सटीरियर डिजाइन 

अब इसमें नया 3D Renault बैज दिया गया है. साथ ही, 14-इंच स्टील व्हील्स पर नए ड्यूल-टोन प्लास्टिक व्हील कवर लगाए गए हैं. पीछे की तरफ भी बदलाव देखने को मिलता है, जहां ‘Kwid’ की बैजिंग अब नए सिल्वर फॉन्ट में दी गई है. हालांकि, बाकी एक्सटीरियर पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें पहले की तरह आइब्रो-शेप LED DRLs, हैलोजन हेडलाइट्स, हैलोजन टेललाइट्स और फ्रंट-रियर बंपर्स बरकरार हैं.

2026 Renault Kwid: डायमेंशन्स 

2026 Renault Kwid के डायमेंशन्स में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी लंबाई 3,731mm, चौड़ाई 1,579mm और ऊंचाई 1,474mm है, जबकि 2,422mm का व्हीलबेस इसे बेहतर केबिन स्पेस देने में मदद करता है. वहीं, 184mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसमें मौजूद है. सामान रखने के लिए इसमें 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

2026 Renault Kwid: इंटीरियर और फीचर्स

2026 Renault Kwid के केबिन में भी कुछ नए बदलाव देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा अपडेट है नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिसे Renault Kiger से लिया गया है. इस स्टीयरिंग पर इंफोटेनमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए बटन भी दिए गए हैं. इसके अलावा, केबिन का बाकी लेआउट पहले वाले मॉडल जैसा ही रखा गया है.

फीचर्स की बात करें तो नई Kwid में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Wired Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, मैनुअल एसी और चारों पावर विंडो जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. वहीं, ब्लैक फैब्रिक सीट्स पर येलो एक्सेंट्स पहले की तरह बरकरार हैं.

2026 Renault Kwid: सेफ्टी फीचर्स

अगर सेफ्टी की बात करें, तो बेस Evolution वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टॉप Climber वेरिएंट में पूरे 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके अलावा कार में रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), AMT वेरिएंट्स में हिल स्टार्ट असिस्ट, कीलेस एंट्री के साथ सेंट्रल लॉकिंग, ABS के साथ EBD और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. 

2026 Renault Kwid: इंजन और गियरबॉक्स

2026 Renault Kwid में पहले वाला ही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 69hp की पावर और 92.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए आपको 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन मिलता है.

यह भी पढ़ें: जंगल सफारी के लिए टाटा मोटर्स ले कर आई Sierra EV Sanctuary Edition, मिलेंगे एडवेंचर-रेडी फीचर्स

The post 2026 Renault Kwid हिंदुस्तान में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top