Hot News

राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे

Ram Mandir Donation Case : अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी और गड़बड़ी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस पूरे मामले की गहन जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि यह घटना करोड़ों राम भक्तों की आस्था को आहत करने वाली है.

दोषियों को मिले कड़ी सजा

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने राम मंदिर में चोरी के मामले को बेहद निंदनीय घटना बताया है.उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेंगी.

हिंदू समाज धैर्य और संयम बनाए रखे

RSS के महासचिव होसबाले ने हिंदू समाज से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कुछ “हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें” इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज की छवि खराब करने की कोशिश कर रहीं हैं, ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए संयम जरूरी है.

यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

राम मंदिर ट्रस्ट को दिए सुझाव

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मंदिर के प्रबंधन और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने की अपील की है.उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, मौजूदा भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति जल्द खत्म होनी चाहिए.

SIT जांच का किया समर्थन

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) का समर्थन किया. होसबाले ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT बनाई गई है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी केस में एक्शन, आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ शुरू

The post राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top