Hot News

Baby Do Die Do: टॉक्सिक एक्टर यश ने हुमा कुरैशी की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- चुनौतीपूर्ण सफर चुना

Yash reviews Baby Do Die Do: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. नाचिकेत सामंत की ओर से निर्देशित फिल्म बेबी कर्मकार की कहानी है. बचपन के सदमे से ग्रस्त वह स्त्री एक कॉन्ट्रैक्ट किलर बन जाती है. कन्नड़ एक्टर यश ने अब मूवी का रिव्यू किया.

Yash reviews Baby Do Die Do: ‘बेबी डू डाई डू’ का यश ने किया रिव्यू

यश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि सफलता हासिल करने का एक आसान रास्ता भी होता है, लेकिन हुमा कुरैशी ने उससे अलग, ज्यादा चुनौतीपूर्ण सफर चुना. उनके आगे कहा, ”किसी फिल्म को प्रोड्यूस करना सिर्फ चमक-दमक नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई रातों की मेहनत, बजट की चुनौतियां, कहानी पर भरोसा बनाए रखना और मुश्किल वक्त में पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालना पड़ता है.”

Yash on baby do die do

Yash Proud Of Huma Qureshi: यश को हुमा कुरैशी पर है गर्व

उन्होंने आगे कहा कि ‘Baby Do Die Do’ अब दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है और इसे पर्दे तक लाने में हुमा ने सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी बेहतरीन भूमिका निभाई है. यश ने उनकी हिम्मत, समर्पण और मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हुमा पर बेहद गर्व है. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को रिलीज के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

Baby Do Die Do Story: क्या है बेबी डू डाई डू की कहानी

कहानी बेबी करमारकर (हुमा कुरैशी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन एक बेहद खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर है. उसकी परवरिश अंडरवर्ल्ड डॉन पापा (चंकी पांडे) ने की है. बेबी एक ताकतवर रियल एस्टेट माफिया जफर (सिकंदर खेर) के लिए काम करती है, लेकिन उसके दिल में सालों पुराना एक मिशन छिपा है. वह उस शख्स की तलाश में है, जिसने उसकी जुड़वां बहन की हत्या की थी. एक्शन, डार्क ह्यूमर और इमोशनल मोमेंट्स से भरी यह फिल्म आखिर में ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहां बेबी को सिर्फ अपनी बहन के कातिल का सामना ही नहीं, बल्कि अपने अतीत से जुड़े कई सच का भी सामना करना पड़ता है.

Huma Qureshi Seen With Yash In Toxic: टॉक्सिक में यश संग दिखेगी हुमा कुरैशी

यश और हुमा फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में एक साथ नजर आएंगे. गीतु मोहनदास की ओर से निर्देशित इस फिल्म में यश दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में घटित है. हुमा फिल्म में एलिजाबेथ की भूमिका निभाएंगी. कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में हैं.

यह भी पढ़ें- कितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी, जानें गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ

यह भी पढ़ें-Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे

The post Baby Do Die Do: टॉक्सिक एक्टर यश ने हुमा कुरैशी की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- चुनौतीपूर्ण सफर चुना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top