Hot News

बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

Lalu-Rabri Security: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर बिहार प्रशासन ने अपना फैसला बदल लिया है. इसके साथ ही दोनों की सुरक्षा लौटा दी है. दोनों पूर्व सीएम को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

इसके साथ ही बुलेटप्रुफ कार भी दी गई. बंगला विवाद के बीच दोनों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया गया था. इसके बाद सरकर की ओर से दी गई सुरक्षा को दोनों ने लौटा दिया था. ऐसे में अब फिर उनकी सुरक्षा बहाल कर दी गई है.

क्या होती है जेड कैटेगरी की सुरक्षा?

जेड कैटेगरी की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. इनमें से 2 से 8 गार्ड्स हथियार के साथ घर की सुरक्षा में रहते हैं. 2 पीएसओ 24 घंटे तैनात रहते हैं. इसके अलावा 3 से 5 गाड़ियां होती हैं. साथ ही 1 बुलेटप्रूफ गाड़ी भी उनके काफिले में शामिल होती है. बंगला विवाद के पहले लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की यही सुरक्षा थी. लेकिन बीच में उनकी ये सुरक्षा वापस ले ली गई थी.

बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

बंगला विवाद के बीच लिया गया था ये फैसला

पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जब बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. उस दौरान बिहार प्रशासन की ओर से लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई थी. इसके बाद लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया गया था. लेकिन तेजस्वी यादव और मीसा हिंदुस्तानी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

प्रशासन के इस फैसले के बाद जो सुरक्षा प्रशासन की ओर से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई थी, उसे भी उन्होंने वापस कर दिया था. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव और मीसा हिंदुस्तानी ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी थी. इस मामले को लेकर जमकर बयानबाजी भी हुई थी. ऐसे में अब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को उनकी सुरक्षा वापस करने का फैसला लिया गया है.

Also Read: बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

The post बिहार प्रशासन ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top