Israel rejects US report : इजराइल ने अमेरिकी मीडिया की उस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि शांति वार्ता के दौरान ईरानी वार्ताकारों को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही थी. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि यह समाचार पूरी तरह झूठी है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.
रिपोर्ट में क्या किया गया दावा
अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि इजराइल ईरान के दो बड़े नेताओं ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ को निशाना बना सकता है. दोनों नेता ईरान की ओर से युद्धविराम और शांति वार्ता में शामिल बताए गए थे.
The Prime Minister’s Office:
As usual, The New York Times’ latest story about Israel and the Iranian negotiators is fake news.
A complete fabrication of reality.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) July 3, 2026
अमेरिका क्यों था चिंतित
इस रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में जब शांति वार्ता आगे बढ़ रही थी, तब अमेरिकी अधिकारियों को डर था कि अगर इन नेताओं पर हमला हुआ तो बातचीत पूरी तरह टूट सकती है और दोनों देशों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है. इसी वजह से अमेरिका ने क्षेत्र के कुछ देशों से ईरान को संभावित खतरे के बारे में सतर्क करने को भी कहा था.
युद्ध और तनाव का बढ़ता असर
अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को इजराइल के एक हमले से हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई.इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अभियान में अमेरिकी खुफिया जानकारी का भी इस्तेमाल हुआ था. हालांकि इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
ट्रंप और नेतन्याहू के रिश्तों पर भी चर्चा
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिका और इजराइल करीबी सहयोगी हैं, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 1 जून, 2 जून और मध्य-जून 2026 लेबनान और ईरान से जुड़े मामलों पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से आलोचना चुके हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने बाद यह माना जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और शांति वार्ता को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच कुछ मतभेद भी सामने आए हैं.
यह भी पढ़ें- Video: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज, बोले- हम अच्छे हैं, इसलिए एक हफ्ते का वक्त दिया
The post ईरान के वार्ताकारों की हत्या की साजिश, इजराइल ने रिपोर्ट को बताया ‘फेक न्यूज’ appeared first on Naya Vichar.

