नया विचार सरायरंजन– प्रखंड क्षेत्र के वाजितपुर मेयारी पंचायत में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में राजद के पूर्व प्रत्याशी अरविंद सहनी ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई। इन सभी को माला पहनाकर सदस्यता दिलाते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में इनके नेतृत्व में ही प्रशासन बनेगी। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।