Hot News

25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान, आज प्रतिरोध दिवस मनाने की अपील, फिर होगा हंगामा?

Patna Student Protest: पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में आज भी छात्रों के प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है. बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का भी आज आखिरी दिन है, ऐसे में छात्र सड़क पर फिर उतर सकते हैं. इस बीच 25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया गया है.

AISA और RYA की अपील

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान बुधवार को छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) ने बिहार बंद का एलान किया है. गुरुवार को इन संगठनों ने बिहार के छात्रों, युवाओं और लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की.

22 जुलाई को बताया ब्लैक डे

इसके साथ ही आइसा ने 22 जुलाई को ब्लैक डे बताते हुए 23 और 24 जुलाई को पूरे बिहार में प्रतिरोध दिवस मनाने की अपील की है. संगठन का कहना है कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई को बिहार बंद आयोजित किया जायेगा. आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय ने बताया कि लाठीचार्ज में सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं. इस तरह से आज भी बिहार में बिहार में छात्रों के उग्र प्रदर्शन की संभावना जताई गई है.

गुरुवार को पटना में हुआ प्रदर्शन

इससे पहले गुरुवार को नीट पेपर लीक, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग, दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद भवन मार्च कर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और पुलिस दमन के विरोध में खगौल में छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. सभी जगहों पर अधिकारी और जवान तैनात थे.

117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी

दूसरी तरफ, 22 जुलाई को हुए NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद बिहार पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने CCTV और वीडियो फुटेज के आधार पर 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं. उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है.

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

इसके साथ ही बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष विधि-व्यवस्था को देखते हुए जरूरी फैसला लिया है. 24 जुलाई 2026 से राज्यभर में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सभी तरह की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी.

Also Read: पूरे बिहार में छात्रों का प्रदर्शन, 30 राउंड फायरिंग, CO की आंख में लगा पत्थर, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज समेत देखिए हंगामे की तस्वीरें

The post 25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान, आज प्रतिरोध दिवस मनाने की अपील, फिर होगा हंगामा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top