SCO Summit: पाक पीएमओ ने SCO समिट की तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. लेकिन फोटो क्रॉप की हुई थी, जिसमें हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तस्वीर से हटा दिया गया था. फोटो के साथ पाक पीएमओ ने लिखा, “प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट समिट में राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक ग्रुप फोटो में.”
पाक पीएमओ की बेइज्जती पर शहबाज को संभालना पड़ा मोर्चा
पाक पीएमओ ने क्रॉप की हुई तस्वीर को एक्स पर जैसे ही शेयर किया, यूजर्स ने पाकिस्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक्स पर कई मीम वायरल होने लगे. एक मीम में शहबाज शरीफ भीख के कटोरे के साथ नजर आ रहे हैं. एक अन्य मीम में शहबाज शरीफ को पीएम मोदी के ठीक आगे जमीन पर बैठा दिया गया.
जब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बेइज्जती होने लगी, तो पाक पीएम शहबाज शरीफ को मोर्चा संभालना पड़ा. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से SCO समिट की पूरी तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं.
पीएम मोदी ने पहले ही पूरी तस्वीर कर दी थी पोस्ट
पाक पीएमओ ने सुबह 11:42 बजे क्रॉप की हुई तस्वीर पोस्ट की थी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10:40 बजे ही अपने एक्स अकाउंट पर SCO समिट की पूरी तस्वीर पोस्ट कर दी थी.
ये भी पढ़ें: सिंधु के पानी पर PAK की बढ़ी बेचैनी, SCO में शहबाज ने कहा- ‘पानी क्षेत्र की Lifeblood’, हिंदुस्तान को दिया इशारा
The post SCO Summit: PM मोदी को तस्वीर से हटाकर पाक PMO ने की ओछी हरकत, बेइज्जती के बाद शहबाज ने किया डैमेज कंट्रोल appeared first on Naya Vichar.