Hot News

मंदिर परिसर से सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी, चोर सातनपुर की ओर भागे

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार की देर शाम चोरों ने सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बाइक मालिक लाटबसेपुरा गांव निवासी रंजीत पासवान के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी सब्जी बेचने के लिए मुसरीघरारी चौराहा पहुंचे थे। सब्जी की दुकान लगाने के दौरान उन्होंने अपनी बाइक शिव मंदिर परिसर में खड़ी कर दी थी। देर शाम करीब 9:30 बजे वह दुकान समेटकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मंदिर परिसर की ओर पहुंचे और मौका देखकर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए।

राहुल कुमार के अनुसार, बाइक चोरी कर दोनों युवक सातनपुर की ओर भागे। बाइक लेकर जाते हुए उन्हें देखकर उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों युवक बाइक लेकर काफी दूर निकल चुके थे।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। बाइक मालिक ने तत्काल घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने के साथ ही चोरों की पहचान और बाइक बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर और चौराहे के आसपास लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top