CSAB Counselling 2026: NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की समाचार है. JoSAA काउंसलिंग के बाद बची हुई सीट पर अब कैंडिडेट्स को CSAB के जरिए एडमिशन दिया जाएगा. काउंसलिंग प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी.
क्या है CSAB?
CSAB यानी कि सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड एक प्रशासनी संस्था है जो JEE Main रैंक के आधार पर NIT, IIIT और GFTI (एनआईटी प्लस सिस्टम) कॉलेजों में खाली बची सीटों को भरने के लिए स्पेशल काउंसलिंग आयोजित करती है.
CSAB की स्पेशल राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन- 28 जुलाई 2026
- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट- 3 अगस्त 2026 (संभावित चयन व अन्य तिथियां 5 अगस्त तक)
- अनिवार्य शुल्क (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस)- 40,000
- अनिवार्य शुल्क (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी)- 19,000
- फिजिकल रिपोर्टिंग- 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026
ऐसे उम्मीदवार जिन्हें JoSAA के जरिए सीट नहीं मिल पाई है, वे इस काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं.
5 अगस्त तक होगी च्वॉइस फिलिंग
शेड्यूल के अनुसार, 28 जुलाई से रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग शुरू होगी. उम्मीदवार 5 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भर सकेंगे. इसके बाद 6 अगस्त को CSAB स्पेशल राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा.
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
राउंड-1 में सीट मिलने वाले कैंडिडेट्स को 6 से 10 अगस्त के बीच ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. इस दौरान उन्हें आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने, सीट स्वीकार करने और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.
इसके बाद स्पेशल राउंड-2 की प्रक्रिया शुरू होगी. राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 अगस्त को घोषित किया जाएगा. सफल कैंडिडेट्स 12 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डॉक्यूमेंट्स अपलोड और अन्य जरूरी ऑफिशियल वर्क पूरा करें.
पिछले साल इन ब्रांचों की गई थी सबसे ज्यादा डिमांड
पिछले वर्ष CSAB स्पेशल राउंड के बाद भी कई लोकप्रिय ब्रांचों की क्लोजिंग रैंक काफी कॉम्पिटिशन रहा. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- IIIT रांची: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग.
- NIT जमशेदपुर: कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग.
- BIT मेसरा: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग.
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच.
किन छात्रों के लिए है CSAB स्पेशल राउंड?
- JoSAA काउंसलिंग में सीट नहीं मिलने वाले उम्मीदवार.
- बेहतर ब्रांच या कॉलेज की तलाश कर रहे छात्र.
- NIT, IIIT और GFTI की बची हुई सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, च्वॉस फिलिंग और ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- GATE 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से भरें फॉर्म, देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स
The post NIT, IIIT में एडमिशन का एक और मौका, 28 जुलाई से शुरू होगी CSAB काउंसलिंग appeared first on Naya Vichar.