Hot News

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. कहा जा रहा है कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया है. हालांकि, अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट या पोस्टपोन होने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Rajkummar Rao Film Prahaar Release Date Postponed: क्या ‘आवारापन 2’ से क्लैश टालने के लिए बदली रिलीज डेट?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रहार’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने का फैसला बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े क्लैश को देखते हुए लिया है. अगर फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होती, तो एक हफ्ते पहले ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और एक हफ्ते बाद इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज होतीं. ऐसे में मेकर्स बेहतर रिलीज विंडो का इंतजार करना चाहते हैं.

View on Instagram

Prahaar Promotion & Release Update: नई रिलीज डेट पर सस्पेंस, प्रमोशन भी नहीं हुआ शुरू

फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है, लेकिन अब तक किसी तरह का प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं किया गया. इसी वजह से फिल्म के पोस्टपोन होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. फिलहाल, मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि ‘प्रहार’ आखिर किस नई तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

View on Instagram

Prahaar Story & Cast: क्या है फिल्म की कहानी और कौन-कौन आएगा नजर?

‘प्रहार’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव मशहूर प्रशासनी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी 1993 मुंबई ब्लास्ट और 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि उज्ज्वल निकम ने अदालत में इन मामलों की पैरवी कैसे की और आतंकवादी अजमल कसाब को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई कैसे लड़ी. फिल्म का डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि दिनेश विजान इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर राजकुमार राव का इशारा, बोले- ‘आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते’

ये भी पढ़ें: Dada The Sourav Ganguly Story Poster: सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला पोस्टर आउट, देखते ही भड़के फैंस, जानें यूजर्स के रिएक्शन

The post बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top