Hot News

Indian Motorcycle ने पेश की 4 नई Signature Series बाइक्स, नया लुक और प्रीमियम फीचर्स कर देंगे इंप्रेस

Indian Motorcycle ने अपनी 125वीं एनिवर्सरी के मौके पर चार खास Signature Series बाइक्स पेश की हैं, जो लिमिटेड एडिशन में आएंगी. इस स्पेशल एडिशन में Challenger, Chieftain Powerplus, Pursuit और Roadmaster Powerplus शामिल हैं. कंपनी ने इन बाइक्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. यानी इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही हैं, लेकिन इनका लुक, एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स, पेंट स्कीम और कुछ प्रीमियम फीचर्स इन्हें खास बनाते हैं. फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत, कितनी यूनिट्स बनाई जाएंगी और हिंदुस्तान में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

चारों बाइक्स में क्या है नया?

Challenger और Chieftain Powerplus में Abyss Metallic Black कलर दिया गया है, जिसके साथ ब्लैक-आउट इंजन फिनिश मिलती है. दोनों बाइक्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन ग्राफिक्स अलग-अलग हैं. Challenger में लाल ग्राफिक्स दिए गए हैं, जबकि Chieftain Powerplus में हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इन बाइक्स में मल्टी-लेयर पेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रंग पहले से ज्यादा गहरे और प्रीमियम दिखते हैं.

Pursuit और Roadmaster Powerplus का लुक बाकी दोनों मॉडल से अलग रखा गया है. इनमें White बेस कलर के साथ Revere Red और Vigilant Blue ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो Indian Motorcycle के आइकॉनिक हेडड्रेस लोगो को दिखाते हैं. इन दोनों बाइक्स में ब्लैक-आउट की जगह क्रोम फिनिश दी गई है, जो इन्हें क्लासिक और प्रीमियम लुक देती है.

फीचर्स में भी है थोड़ा अंतर

Challenger में अपग्रेडेड Powerband ऑडियो सिस्टम, रिमोट लॉकिंग सैडलबैग्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्ट होने वाली विंडशील्ड मिलती है. Pursuit और Roadmaster Powerplus में 4 स्पीकर की जगह 6-स्पीकर Powerband ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इनमें बड़ा इंटीग्रेटेड टॉप बॉक्स भी मिलता है, जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. यही फीचर इन्हें लंबी दूरी की राइड के लिए ज्यादा बेहतर बनाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

अगर आप ज्यादा पावर या नई परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है. चारों Signature Series मॉडल में पहले वाला ही 112ci (1,834cc) लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन मिलता है, जो 126hp की पावर और 180Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यानी इस स्पेशल एडिशन में सिर्फ डिजाइन, पेंट फिनिश और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स बदले गए हैं, इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है.

कीमत और लॉन्च का इंतजार

Indian Motorcycle ने इन बाइक्स को Extremely Limited यानी बेहद सीमित संख्या में बनाने की बात कही है, लेकिन कितनी यूनिट्स तैयार होंगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया है. साथ ही यह भी साफ नहीं किया गया है कि यह Signature Series हिंदुस्तान में लॉन्च होगी या नहीं. ऐसे में हिंदुस्तानीय ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: स र्फ 2 घंटे में फुल चार्ज, 175km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, खरीदने से पहले जानें कीमत-खासियत

The post Indian Motorcycle ने पेश की 4 नई Signature Series बाइक्स, नया लुक और प्रीमियम फीचर्स कर देंगे इंप्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top