नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. यह फैसला केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया गया. दोनों केंद्रीय मंत्री गुरुवार (23 जुलाई) देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और वांगचुक से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रशासन की ओर से परीक्षा व्यवस्था में सुधार और मामले पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. प्रशासन के इस आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी अनशन खत्म करने की घोषणा की.
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने की घोषणा पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का रिएक्शन आया है. महुआ मोइत्रा ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के तरीके पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अगर अनशन तुड़वाना ही था, तो किसी और के हाथों तुड़वा देते सर… ऑप्टिक्स (सार्वजनिक संदेश और छवि) नाम की भी एक चीज होती है.’’ अपने इस पोस्ट के साथ मोइत्रा ने एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वांगचुक का अनशन तुड़वाते जेपी नड्डा दिख रहे हैं.
वांगचुक ने ‘एक्स’ पर कहा, “केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में 26 दिन बाद मैंने अपना अनशन समाप्त किया.” वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि विभिन्न शर्तों पर लंबी और गंभीर बातचीत के अलावा देश में संभावित हिंसा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया.
एक अन्य पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने इससे पहले लिखा कि प्रिय सोनम वांगचुक, हम आपका सम्मान करते हैं. लेकिन कृपया प्रशासन के जाल में न फंसें और 26 दिनों के अनशन से आपने जो नैतिक बढ़त हासिल की है, उसे कमजोर न होने दें. यह आंदोलन उससे कहीं बड़ा है.
ये भी पढ़ें: Video : अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक का आया रिएक्शन, कहा- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई
वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह डॉक्टरों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें.’’
The post नड्डा के हाथों टूटा वांगचुक का अनशन, महुआ मोइत्रा बोलीं- किसी और से तुड़वा लेते appeared first on Naya Vichar.