Hot News

₹17999 में आया iQOO का नया फोन, मिलेगी 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा

अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ और 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11 Lite आपके लिए नया ऑप्शन हो सकता है. iQOO ने हिंदुस्तान में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन आज लॉन्च कर दिया है. यह फोन बड़ी 6500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस.

iQOO Z11 Lite की कीमत और उपलब्धता

iQOO Z11 Lite को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-

  • 4GB + 128GB – ₹19,499
  • 6GB + 128GB – ₹21,499
  • 6GB + 256GB – ₹24,499

अगर आप बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 हो जाएगी. यह स्मार्टफोन 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Midnight Blue और Solar Flame कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

मॉडल की कीमत

iQOO Z11 Lite के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: iQOO Z11 Lite में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन HD+ है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद मिलेगा.

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. फोन में मैक्सिमम 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. वहीं, माइक्रो SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है. इसके अलावा इसमें IP65 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करती है. यह पिछले मॉडल iQOO Z10 Lite के IP64 रेटिंग से बेहतर है.

बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है. कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाएगा. नॉर्मल इस्तेमाल में यह बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्या iQOO Z11 Lite खरीदना चाहिए?

अगर आपकी प्रायोरिटी लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी, 120Hz डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस है, तो iQOO Z11 Lite एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, अगर आप बेहतर कैमरा या Full HD डिस्प्ले चाहते हैं, तो इसी बजट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स के मुकाबले करने के बाद ही खरीदारी करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: 31 जुलाई को आ रहा OnePlus का नया बजट फोन, 3.5mm हेडफोन जैक की हुई वापसी

The post ₹17999 में आया iQOO का नया फोन, मिलेगी 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top