Hot News

चांदी की चमक हुई गायब? ट्राई करें ये आसान होम हैक्स

Silver Cleaning Tips: चांदी के गहने, पूजा की थाली, सिक्के या बर्तन समय के साथ अपनी चमक खोने लगते हैं. ऐसा हवा में मौजूद सल्फर कंपाउंड के कॉन्टेक्ट में आने से होता है, जिससे चांदी पर काली परत जम जाती है. हालांकि बाजार में कई सिल्वर पॉलिश उपलब्ध हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से भी चांदी को सुरक्षित तरीके से साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान होम हैक्स, जो चांदी (Silver Cleaning Tips At Home) की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद कर सकते हैं.

हल्के साबुन और गुनगुने पानी से करें सफाई

अगर चांदी पर सिर्फ धूल, उंगलियों के निशान या हल्की गंदगी जमी है, तो गुनगुना पानी और माइल्ड लिक्विड साबुन ही काफी है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक बाउल में गुनगुना पानी लें.
  • उसमें कुछ बूंदें माइल्ड डिशवॉश लिक्विड मिलाएं.
  • मुलायम स्पंज या कपड़े से चांदी को धीरे-धीरे साफ करें.
  • साफ पानी से धोकर तुरंत सूखे और मुलायम कपड़े से पोंछ दें.
  • ध्यान रखें कि चांदी पर पानी ज्यादा देर तक न रहने दें, इससे दाग पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस सीजन ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत चांदबाली ईयररिंग्स, हर आउटफिट के साथ लगेंगी परफेक्ट

चॉक पेस्ट से हटाएं जिद्दी दाग

अगर चांदी पर गहरी टार्निश जम गई है, तो प्रेसिपिटेटेड चॉक (Precipitated Chalk) का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • चॉक पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं.
  • मुलायम कपड़े से इसे चांदी पर सीधी दिशा में हल्के हाथ से रगड़ें.
  • इसके बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें.
  • सामान्य चॉक या व्हाइटिंग पाउडर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनके कण खुरदरे हो सकते हैं और चांदी पर हल्के स्क्रैच छोड़ सकते हैं.

एल्युमिनियम फॉयल और वॉशिंग सोडा का तरीका

यह तरीका पुरानी काली पड़ चुकी चांदी की सफाई के लिए काफी इफेक्टिव माना जाता है. हालांकि अक्सर लोग इसमें बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, जबकि इस प्रोसेस में वॉशिंग सोडा ज्यादा प्रभावी होता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं.
  • उसमें गर्म पानी डालें.
  • अब वॉशिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें.
  • चांदी की आइटम को फॉयल में डाल के इस घोल में कुछ मिनट के लिए डाल दें.
  • बाद में निकालकर साफ पानी से धोएं और अच्छी तरह सुखा लें.
  • इस प्रक्रिया से चांदी पर जमी काली परत हटने लगती है और उसकी चमक वापस आने लगती है.

सफाई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ सही तरीका अपनाना ही काफी नहीं है, बल्कि चांदी को संभालने का तरीका भी उसकी चमक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.

  • कोशिश करें कि सफाई के समय कॉटन के ग्लव्स पहनें.
  • रबर या लेटेक्स के ग्लव्स से बचें, क्योंकि इनमें मौजूद सल्फर चांदी को जल्दी काला कर सकता है.
  • अगर किसी चांदी की आइटम में लकड़ी, हड्डी या हाथीदांत का हैंडल लगा हो, तो उसे पानी में न भिगोएं.
  • खोखले या चिपकाए गए हिस्सों वाली वस्तुओं को लंबे समय तक पानी में रखने से बचें.

Silver Cleaning Tips: चांदी को सही तरीके से स्टोर करें

चांदी को बार-बार साफ करने की जरूरत न पड़े, इसके लिए सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है.

  • चांदी को ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
  • पॉलीएथिलीन बैग या एसिड-फ्री टिश्यू पेपर में लपेटकर रखें.
  • नमी कम रखने के लिए सिलिका जेल या एक्टिवेटेड चारकोल का छोटा पैकेट साथ रख सकते हैं.
  • डिस्प्ले में रखी चांदी के लिए एंटी-टार्निश कपड़ा इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें: सोने की बाली का ऐसा कलेक्शन, जिसे हर स्त्री करना चाहेगी ट्राई

The post चांदी की चमक हुई गायब? ट्राई करें ये आसान होम हैक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top