Hot News

19 लाख लोग खरीद चुके हैं TVS की इस बाइक को, खरीदने से पहले जान लें इसकी जरूरी बातें

TVS Raider 125 कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स में से एक है. साल 2021 में लॉन्च होने के बाद से अब तक इसकी 19 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. खास बात यह है कि इस दौरान TVS की कुल मोटरसाइकिल बिक्री में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी अकेले Raider 125 की रही है. अगर आप भी इस स्पोर्टी कम्यूटर बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़े कुछ सवाल आपके मन में भी जरूर आए होंगे. आइए, उनके जवाब जानते हैं.

TVS Raider 125: कीमत

अगर आप TVS Raider 125 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास चुनने के लिए सात वेरिएंट्स हैं. इसमें ड्रम, सिंगल सीट, स्प्लिट सीट, iGO, SSE, SXC DD और TFT DD शामिल हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,410 रुपये (दिल्ली) से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट TFT DD की कीमत 99,620 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

TVS Raider 125: इंजन

TVS Raider 125 में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 7,500rpm पर 11.2hp की पावर और 6,000rpm पर 11.75Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, इसके Single Seat और Drum वेरिएंट में TVS का iGO Assist सिस्टम नहीं मिलता. इसी वजह से इन दोनों वेरिएंट का टॉर्क थोड़ा कम, यानी 11.2Nm है.

TVS Raider 125: फीचर्स

  • TVS Raider 125 दो तरह के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है. 
  • सभी वेरिएंट में LCD डिस्प्ले मिलता है, जबकि टॉप मॉडल TFT DD में 5 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है. इस स्क्रीन पर वॉयस असिस्ट, कॉल मैनेजमेंट, ऑन-स्क्रीन नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी स्मार्ट सुविधाएं मिलती हैं. 
  • वहीं, TFT DD और SXC DD वेरिएंट में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. 
  • बाकी वेरिएंट में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है, जबकि बेस ड्रम वेरिएंट में दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. 
  • बाइक में TVS की Glide Through Technology भी मिलती है. इसकी मदद से ट्रैफिक या स्लो स्पीड में बिना एक्सेलरेटर दिए भी बाइक धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहती है.

TVS Raider 125: वजन और ग्राउंड क्लीयरेंस

बाइक के अलग-अलग वेरिएंट का वजन थोड़ा अलग है. SSE, iGO और Split Seat वेरिएंट का कर्ब वेट 123 kg है. वहीं Drum और Single Seat वेरिएंट का वजन 124 kg है. बात करें TFT DD और SXC DD वेरिएंट की तो इनका कर्ब वेट 125 kg है. हालांकि, सभी वेरिएंट में 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

TVS Raider 125: कलर ऑप्शन

TVS Raider 125 कुल 13 रंगों के ऑप्शन में आती है. अगर आपको लाल (Red) अलॉय व्हील पसंद हैं, तो यह बाइक ग्रे, ब्लैक और रेड रंग में मिल जाएगी. वहीं ब्लैक अलॉय व्हील वाले मॉडल ब्लू, रेड, पर्पल, येलो, ग्रे और ब्लैक जैसे रंगों में उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने Marvel फैंस के लिए Black Panther, Iron Man, Deadpool और Wolverine थीम पर बेस्ड चार स्पेशल एडिशन भी पेश किए हैं.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 से अपग्रेड करना है? पावर और परफॉर्मेंस में ये 5 बाइक्स हैं सबसे दमदार ऑप्शंस

The post 19 लाख लोग खरीद चुके हैं TVS की इस बाइक को, खरीदने से पहले जान लें इसकी जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top