Hot News

अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का एक्शन, धनबाद में 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

धनबाद से नीरज की रिपोर्ट

Dhanbad ED Raid: कोयले के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह धनबाद के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की. सुबह से ही ईडी की टीमों ने सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच 

जानकारी के अनुसार, ईडी की कार्रवाई टिकियापाड़ा स्थित नालंदा कॉटेज, महुदा और लोयाबाद समेत कई ठिकानों पर की गई. टीम ने संबंधित परिसरों में दस्तावेजों की जांच की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जबकि स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई. 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोयले के अवैध कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई थी. धनबाद में ईडी की इस कार्रवाई को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चल रही जांच का अहम कदम माना जा रहा है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है. 

इन ठिकानों पर छापेमारी

  • गांगुली कॉम्प्लेक्स स्थित एसके शर्मा का ऑफिस
  • टिकिया पड़ा में अनिल गोयल
  • अनिल गोयल के करीबी सबीर आलम
  • डिप्टी मेयर के भाई हरेन्द्र चौहान लोयाबाद
  • झरिया के गणेश यादव
  • बैंक मोड़ में पप्पू मंडल
  • शेखर यादव
  • झरिया के शिमला बहाल स्थित एलबी सिंह के साला रंजीत सिंह
  • माधव सिंह सहित कुल 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

The post अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का एक्शन, धनबाद में 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top