Hot News

OTT Releases This Week: नए कंटेंट की होगी बारिश, ये फिल्में और सीरीज इस हफ्ते करेंगी एंटरटेनमेंट का डोज पूरा

OTT Releases This Week July (July 27 To 31): जुलाई का आखिरी हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. महीने के खत्म होने से पहले कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इस हफ्ते ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, ‘बैटमैन: द केप्ड क्रूसेडर सीजन 2’, ‘हार्ट बीट सीजन 3’ और कई नई सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ (The Devil Wears Prada 2)

कहां देखें: जियोहॉटस्टार रिलीज डेट: 29 जुलाई

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. डेविड फ्रैंकल की इस फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुकी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. इस बार कहानी में एंडी सैक्स (ऐनी हैथवे) फिर से रनवे मैगजीन की दुनिया में लौटती है. वह अपनी बॉस मिरांडा प्रीस्टली के साथ मिलकर इस मशहूर फैशन इंस्टीट्यूशन को बचाने की कोशिश करेगी.

द डेविल्स माउथ (The Devil’s Mouth)

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज डेट: 29 जुलाई

जेफ वाडलो के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में कैथरीन न्यूटन, लाना कोंडोर, निको हिरागा, टॉमी रोज, गैविन कैसालेग्नो और टायमे थापथिमथॉन्ग नजर आएंगे. कहानी पांच दोस्तों की है, जो थाईलैंड की एक गुफा में आखिरी एडवेंचर के लिए जाते हैं लेकिन वहां उनका सामना एक खतरनाक शार्क से हो जाता है.

द बॉम्बिंग ऑफ पैन एम 103 (The Bombing of Pan Am 103)

कहां देखें: नेटफ्लिक्स रिलीज डेट: 30 जुलाई

जोनाथन ली की बनाई यह छह एपिसोड वाली ब्रिटिश सीरीज साल 1988 में हुए पैन एम फ्लाइट 103 बम धमाके की कहानी दिखाती है. इस सीरीज में कॉनर स्विंडेल्स, मेरिट वीवर और पैट्रिक जे. एडम्स नजर आएंगे. कहानी ब्रिटेन और अमेरिका की जांच पर आधारित है, जो इस हमले के बाद शुरू हुई थी.

द लीजेंड ऑफ कर्ण: द वॉरियर (The Legend of Karna: The Warrior)

कहां देखें: सोनीलिव रिलीज डेट: 31 जुलाई

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ बनाने वाली टीम शरद देवराजन और जीवन जे. कांग एक नई एनिमेटेड सीरीज लेकर आ रही है. यह शो महाहिंदुस्तान के महान योद्धा कर्ण की कहानी पर आधारित है. इसमें सूर्य देव और कुंती के पुत्र कर्ण के गांव से लेकर हस्तिनापुर के राजकुमार दुर्योधन के दरबार तक के सफर को दिखाया जाएगा.

‘हार्ट बीट’ के नए सीजन से लेकर K-Drama ‘डियर X’ होगी रिलीज

जियो हॉटस्टार की तमिल वेब सीरीज ‘हार्ट बीट’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. यह सीरीज 30 जुलाई को स्ट्रीम होगी. वहीं, अगर आपको कोरियन ड्रामा पसंद हैं तो आपके लिए ‘डियर X’ एक खास ट्रीट साबित हो सकती है. Kim Yoo-jung और Kim Young-dae स्टारर यह सीरीज एक ऐसी बेरहम एक्ट्रेस Baek Ah-jin की कहानी दिखाती है. ‘डियर X’ 27 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: New Releases: थिएटर में इस हफ्ते होगी फिल्मों की बारिश, जानिए किस दिन कौन-सी मूवी होगी रिलीज

The post OTT Releases This Week: नए कंटेंट की होगी बारिश, ये फिल्में और सीरीज इस हफ्ते करेंगी एंटरटेनमेंट का डोज पूरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top